भारत शेख हसीना को बांग्लादेश को नहीं सौंपेगा, प्रत्यर्पण पर बढ़ी राजनीतिक तकरार
देश के कई हिस्सों में नवंबर की यह रात पिछले 25 सालों में सबसे ठंडी रही। झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ सहित अधिकांश हिस्सों में तापमान लगातार गिरा है। झारखंड में तापमान 12.9°C तक पहुँच गया, ओडिशा में न्यूनतम तापमान 13.8°C दर्ज किया गया और छत्तीसगढ़ में 7.1°C पर पहुंचकर नए रिकॉर्ड बनाए गए।
ओडिशा के कंधमाल जिले का उदयगिरि 5.4°C के साथ ठंड की सूची में सबसे ऊपर रहा, जबकि फूलबानी का तापमान 8°C दर्ज किया गया। अधिकांश जिलों में तापमान 12°C से नीचे पहुंच गया है, जिससे लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं।
बिना इंटरनेट भी चलेगा UPI! लॉन्च हुआ UPI Lite X, अब बस ‘टैप’ करके कर पाएंगे डिजिटल पेमेंट
IMD की चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी दिनों के लिए शीत लहर जारी रहने की चेतावनी दी है। विशेष रूप से उत्तरी, आंतरिक और पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की संभावना है। IMD ने निवासियों, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों से ग्रस्त लोगों से गर्म कपड़े पहनने और सुरक्षित रहने का आग्रह किया है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस ठंड के कारण सुबह के समय तापमान और भी गिर सकता है, इसलिए लोगों को बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी।

