आज से देश में लागू हुए ये बड़े बदलाव: एलपीजी सस्ता… और टैक्स पर नकेल, तत्काल टिकट से लेकर C-KYC और ITR तक… आज से लागू हुए नए नियम!
नई दिल्ली:
तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर का इस्तेमाल करने वाले होटल, रेस्तरां और कारोबारियों को बड़ी राहत दी है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 200 रुपये से अधिक की भारी कटौती की गई है।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, इस नए बदलाव के तहत दिल्ली में कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये की कमी आई है। कटौती लागू होने के बाद आज से कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलिंडर की नई कीमत 2,872.50 रुपये हो गई है।
ईपीएफओ का बड़ा कदम: अब ‘भीम ऐप’ के जरिए होंगे क्लेम सेटलमेंट, सीधे बैंक खाते में आएगी रकम
क्या घरेलू रसोई गैस के दामों में भी हुआ बदलाव?
कमर्शियल सिलिंडर के दाम घटने के बीच आम उपभोक्ताओं की नज़रें घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) की कीमतों पर टिकी थीं। हालांकि, सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि घरेलू एलपीजी सिलिंडर की दरों में फिलहाल कोई फेरबदल नहीं किया गया है और इसकी कीमतें यथावत रहेंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की भेंट, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा
लगातार दूसरे महीने राहत
यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल सिलिंडर की दरों में कटौती देखने को मिली है। इससे पहले 1 जुलाई को भी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की थी। जुलाई में हुई कटौती के बाद दिल्ली में इसकी कीमत घटकर 2,930 रुपये और कोलकाता में 3,081.50 रुपये रह गई थी, जबकि पटना में दाम 3,227 रुपये दर्ज किए गए थे।
लगातार हो रही इस कटौती से खान-पान और कमर्शियल सेक्टर से जुड़े व्यवसायों को लागत में राहत मिलने की उम्मीद है।

