नवा रायपुर को गोल्फ खेल के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में स्थापित करने और छत्तीसगढ़ में खेल पर्यटन (स्पोर्ट्स टूरिज्म) को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से आज, 15 सितंबर 2026 से ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का भव्य आगाज होने जा रहा है। नवा रायपुर स्थित ‘फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट’ में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई (DP World PGTI) के अध्यक्ष कपिल देव तथा पीजीटीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अमनदीप जौहल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। देश के जाने-माने खेल दिग्गजों की मौजूदगी से इस टूर्नामेंट को राष्ट्रीय फलक पर बड़ी पहचान मिलने की उम्मीद है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 3:05 बजे पारंपरिक ‘सेरेमोनियल टी-ऑफ’ (शॉट मारकर) के साथ प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन के तुरंत बाद मुख्यमंत्री एवं विशिष्ट अतिथि देश-विदेश से पहुंचे पेशेवर गोल्फ खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे और ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ की आधिकारिक विजेता ट्रॉफी का अनावरण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री, कपिल देव और पीजीटीआई के प्रतिनिधि संयुक्त प्रेस वार्ता में मीडिया से मुखातिब होंगे और टूर्नामेंट के उद्देश्यों व भविष्य की खेल संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

 

खेल पर्यटन और गोल्फ का नया हब बनेगा नवा रायपुर
इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गोल्फ टूर्नामेंट के आयोजन से राज्य को कई स्तरों पर लाभ मिलने की उम्मीद है:प्रदेश के युवाओं और उभरते खिलाड़ियों में गोल्फ के प्रति रुचि पैदा होगी और उन्हें पेशेवर गोल्फरों को करीब से देखने व सीखने का अवसर मिलेगा। नवा रायपुर की विश्वस्तरीय अधोसंरचना, हरियाली और आधुनिक खेल सुविधाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। गोल्फ टूरिज्म के जरिए देश भर से कॉर्पोरेट हस्तियों, खेल प्रेमियों और पर्यटकों का रुझान बढ़ेगा, जिससे स्थानीय आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) और पर्यटन उद्योग को सीधा संबल मिलेगा।
Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version