अनुभव अनुशासन और इंसानियत की त्रिवेणी डॉ लाल उमेद सिंह जिनके कप्तानी में जशपुर में होगी संवेदनशील और सख्त पुलिसिंग की नई शुरुआत

जशपुरनगर 27 जनवरी 2026
जिले में नशा नियंत्रण सड़क सुरक्षा और नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय एनकार्ड सड़क सुरक्षा समिति एवं नए कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में नशीली पदार्थों की रोकथाम जनस्वास्थ्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी आपातकालीन सेवाओं की मजबूती तथा जनजागरूकता से जुड़े विषयों पर गंभीर चर्चा की गई। कलेक्टर श्री व्यास ने सभी विभागों को दिए गए निर्देशों के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू सहित पुलिस राजस्व स्वास्थ्य शिक्षा आबकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यातायात नियमों को लेकर जशपुर में सख्ती नवपदस्थ पुलिस कप्तान डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर कार्रवाई तेज

स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

बैठक में नशा तस्करी और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर एवं एसएसपी ने कोटपा एक्ट के तहत सतत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। विशेष रूप से स्कूल परिसरों के 100 मीटर के दायरे में गुटखा एवं तंबाकू से निर्मित उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह ने शिक्षा विभाग को एक सप्ताह के भीतर स्कूलों के आसपास स्थित पान ठेलों का सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि लक्षित अभियान चलाकर तंबाकू बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। ड्रग इंस्पेक्टर को मेडिकल स्टोर्स की गहन जांच कर अवैध एवं नशीली दवाइयों के पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री व्यास ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को आश्रम एवं छात्रावासों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री की जानकारी संकलित कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। आबकारी विभाग को हाईवे स्थित होटल और ढाबों में अवैध शराब बिक्री की जांच कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। समाज कल्याण विभाग को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने को कहा गया।

नशे के कारण निलंबित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से एक माह तक नशा मुक्ति केंद्र में रहकर उपचार लेने के बाद ही निलंबन बहाल करने के निर्देश भी दिए गए। नगर पंचायत और नगर पालिका क्षेत्रों में नशीली दवाइयों सिरिंज और शराब की बोतलों जैसे अवशेष पाए जाने वाले गुप्त स्थलों की पहचान कर रोकथाम एवं स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

गढ़बो नवा छत्तीसगढ़: प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार से सुगम हुआ जन-जीवन

सड़क सुरक्षा पर विशेष फोकस

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली जनहानि के आंकड़ों की समीक्षा की गई। ब्लैक स्पॉट की पहचान कर सूची तैयार करने और सभी ड्राइवरों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए ताकि दुर्घटना संभावित स्थलों की पूर्व जानकारी मिल सके।

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सभी विभागीय अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि उनके अधीनस्थ कर्मचारी दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें।

Aadhaar Vision 2032: अब अंगूठा नहीं, चेहरा बनेगा आपकी पहचान; सरकार ने तैयार किया भविष्य का ब्लूप्रिंट

ग्रामीण क्षेत्रों की ट्रैक्टर ट्रॉलियों में रिफ्लेक्टिव स्टीकर लगाने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर अनिवार्य करने तथा आरटीओ बैरियर पर विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

नए कानूनों को लेकर जनजागरूकता

बैठक में नए कानूनों के तहत हिट एंड रन योजना पर चर्चा करते हुए दुर्घटना पीड़ितों को डेढ़ लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज सुविधा की जानकारी को अस्पतालों एवं आम नागरिकों तक व्यापक रूप से प्रचारित करने के निर्देश दिए गए।

राहगीर योजना के तहत गोल्डन आवर में दुर्घटना पीड़ित को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दिए जाने की जानकारी को भी जनसामान्य तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

सरकार हर महीने देगी 3 हजार रुपये की पेंशन, जानिए कौन उठा सकता है फायदा और कैसे करें आवेदन

एम्बुलेंस व्यवस्था और आपातकालीन सेवा मजबूत

जिले की सभी एंबुलेंस को चौबीसों घंटे सक्रिय रखने और सूचना मिलते ही त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी एसडीएम एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया। प्रत्येक पंचायत में दुर्घटना की स्थिति में उपयोग हेतु एक वाहन चिन्हांकित कर उसका नंबर और चालक की जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।

नगर सैनिकों एवं शासकीय चालकों को फर्स्ट एड और सीपीआर का प्रशिक्षण देने तथा हाईवे टोल फ्री नंबर 1033 को सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए ताकि आपात स्थिति में समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

 

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version