कुनकुरी।आदिवासी जनप्रतिनिधि के अपमान और नगर पंचायत सीएमओ के तानाशाही रवैये के विरोध में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम का विरोध करने की तैयारी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई कन्या शाला चौक के पास की गई, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराने की तैयारी में थे।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव, जिला महामंत्री महेश त्रिपाठी, राकेश देवांगन , दीपक केरकेट्टा , प्रताप सिंह,हरीश पारीक,मोनू अग्रवाल, सरवर अली, अयूब खान, इमरान खान,अविनाश खलखो , आशीष महापात्रे, राहुल नायक, सहित लगभग एक दर्जन कार्यकर्ता शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व नगर पंचायत सीएमओ द्वारा उपाध्यक्ष श्री दीपक केरकेट्टा के चैंबर को हटा दिया गया था, जिसे लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। बाद में तहसीलदार के हस्तक्षेप के बाद उपाध्यक्ष का चैंबर पुनः बहाल किया गया, लेकिन इस घटना को आदिवासी जनप्रतिनिधि के अपमान के रूप में देखा जा रहा है।
इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सीएमओ का रवैया तानाशाहीपूर्ण है और आदिवासी जनप्रतिनिधियों का लगातार अपमान किया जा रहा है। इसी आक्रोश के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
कांग्रेस ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना उनका अधिकार है, जिसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि आदिवासी जनप्रतिनिधियों का सम्मान और न्याय सुनिश्चित नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version