सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक श्री नवनीत अग्रवाल तथा निदेशक (मानव संसाधन, जनसंपर्क एवं विधिक) डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर नवनीत अग्रवाल एवं डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री को नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा राज्य में किए जा रहे औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, राजस्व योगदान तथा विभिन्न नवाचारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही, कंपनी द्वारा छत्तीसगढ़ में किए गए महत्वपूर्ण निवेश तथा उससे संबंधित प्रोत्साहन (इंसेंटिव) के विभिन्न प्रमुख बिंदुओं से भी उन्हें अवगत कराया गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य के औद्योगिक विकास में सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज एवं नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड के योगदान की सराहना करते हुए प्रमोटर्स के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है तथा राज्य सरकार उद्योगों के विकास और विस्तार के लिए सदैव सकारात्मक सहयोग प्रदान करती रहेगी।

मुख्यमंत्री से प्राप्त स्नेह, प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन के लिए डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा राज्य के समग्र विकास, निवेश संवर्धन और रोजगार सृजन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version