बलरामपुर-रामानुजगंज, 01 अगस्त 2026। जिला शिक्षा अधिकारी, बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, राजपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया गया तथा उनके विषयगत ज्ञान, अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता एवं शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के उपरांत विद्यालय में कार्यरत प्राचार्य एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा में पाठ्यक्रम पूर्ण कराया जाए तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शैक्षणिक गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए तथा प्रत्येक विद्यार्थी के सीखने के स्तर में निरंतर सुधार लाने हेतु प्रभावी प्रयास किए जाएं।
बैठक में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त शिक्षण, गृहकार्य एवं कॉपी जांच, सतत मूल्यांकन, अनुशासन, स्वच्छता, विद्यालयीन अभिलेखों के समुचित संधारण तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राचार्य एवं कर्मचारियों को मुख्यालय में निवास करने तथा शासकीय दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत विद्यालय में प्राप्त साइकिलों का भी निरीक्षण किया गया। साइकिलों की गुणवत्ता, फिटिंग एवं सुरक्षा मानकों का परीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण साइकिलों का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए ग

