छत्तीसगढ़: B.Ed. और D.El.Ed. में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त से; देखें पूरा शेड्यूल

*जशपुरनगर -:*

जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर उसे समाजसेवा और मानवीय संवेदनाओं से जोड़ने की एक प्रेरणादायक पहल बगीचा विकासखंड में देखने को मिली। जनपद पंचायत बगीचा के क्षेत्र क्रमांक 4 के जनपद सदस्य ने अपने पुत्र अयांश सिंह का जन्मदिन जशपुर के दिव्यांग बच्चों के साथ मनाकर समाज को संवेदनशीलता और सेवा का संदेश दिया।

छत्तीसगढ़ के 6 नए जिलों में नियुक्त होंगे जिला खेल अधिकारी; जल्द शुरू होगी हॉकी लीग, डिप्टी CM अरुण साव का बड़ा ऐलान

इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों के बीच केक काटा गया तथा सभी के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। जनपद सदस्य और उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया, उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्नेह व अपनापन का एहसास कराया। इस पहल की सभी ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

छत्तीसगढ़ में अगस्त से लगेगा महंगी बिजली का झटका: नए टैरिफ से घरेलू, कृषि और उद्योगों के बिल में होगा इजाफा

कार्यक्रम में आरपीआई युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षत्रिय करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, कमल सिंह तथा मुकेश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

जनगणना का दूसरा चरण 17 अगस्त से: जाति से लेकर माता-पिता के जन्म स्थान तक, पूछे जाएंगे ये बड़े सवाल

स्थानीय लोगों ने इस पहल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि जन्मदिन जैसे निजी अवसरों को जरूरतमंद और विशेष बच्चों के साथ मनाना सामाजिक सरोकारों का उत्कृष्ट उदाहरण है। ऐसे आयोजन न केवल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाते हैं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, समानता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version