ट्रेन लेट होने पर अब नहीं कटेगा एक भी रुपया: जानें रेलवे से 100% रिफंड पाने का तरीका!
रायपुर ३० जनवरी २०२६
रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे ने ग्राम ओंकारबंद तहसील बागबाहरा जिला महासमुंद की भूमि के लगभग अड़तालीस वर्ष पुराने नामांतरण को निरस्त करते हुए तहसीलदार को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं
54 साल बाद चांद पर वापसी: अपोलो से कितना अलग और खतरनाक है नासा का ‘Artemis II’ मिशन
मामले के अनुसार ग्राम ओंकारबंद स्थित सात दशमलव सैंतीस हेक्टेयर भूमि का नामांतरण क्रमांक ६७ दिनांक २१ अप्रैल १९७८ को किया गया था यह नामांतरण रंभाबाई बेवा रामचरण को निःसंतान बताते हुए अन्य व्यक्तियों ने अपने पक्ष में करा लिया था जबकि अपीलार्थी बुढ़ान सिंह पिता स्वर्गीय गणेश जाति गोंड़ आदिवासी के दादा उदेराम उस समय जीवित थे और वे रंभाबाई के पुत्र थे
इस मामले में अपीलार्थियों ने प्रथम अपील अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष दायर की थी जिसे निरस्त कर दिया गया था इसके बाद द्वितीय अपील संभागायुक्त रायपुर के न्यायालय में प्रस्तुत की गई सभी अभिलेखों और तथ्यों के परीक्षण के बाद संभागायुक्त ने उक्त नामांतरण को निरस्त करते हुए आदेश पारित किया
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 7 फरवरी अंतिम तिथि
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए संभागायुक्त ने तहसीलदार को निर्देश दिया है कि वे पूरे प्रकरण की विधिवत जांच कर नियम अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें


