राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में जशपुर जिला के 7 शिक्षकों का होगा सम्मान
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गरियाबंद जिले में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू होने जा रहा है. इसके तहत जिले के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों तथा शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (चुनावी साक्षरता क्लब) का गठन किया जाएगा.
निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के समस्त विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए ईएलसी फ्यूचर वोटर्स का गठन किया जाएगा. इसके साथ ही मैदानी स्तर पर जागरूकता फैलाने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से चुनाव पाठशाला का संचालन किया जाएगा. सरकारी और निजी दफ्तरों में कामकाजी लोगों को जागरूक करने के लिए सभी शासकीय एवं निजी संस्थानों तथा कार्यालयों में वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन कर अधिकारी-कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी.
प्रदेश में शिक्षकों के 50472 पद खाली, 2104 पदों पर हुई भर्ती और 5000 पर प्रक्रिया जारी
इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी संबंधित संस्थानों को क्लबों का गठन कर नोडल अधिकारियों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही सभी को निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ने तथा नियमित रूप से चुनावी साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है.
इन क्लबों और फोरम के माध्यम से आयोजित होने वाली गतिविधियों के अंतर्गत युवाओं और नागरिकों को संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका, मतदाता सूची और मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन तथा मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी. नैतिक एवं जागरूक मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, मॉक पोल और निबंध प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न सहभागितापूर्ण गतिविधियों का आयोजन भी होगा.
इस बार के अभियान में एक बेहद महत्वपूर्ण कड़ी भी जोड़ी गई है, जिसके तहत चुनाव से संबंधित भ्रामक सूचनाओं और फर्जी खबरों की पहचान करने तथा समाज में उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. निर्वाचन कार्यालय के इस कदम से जिले में न सिर्फ नए मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ेगा, बल्कि लोग जागरूक होकर बिना किसी बहकावे या फर्जी खबरों के प्रभाव में आए मतदान कर सकेंगे.


