सूरजपुर जिले में फिरौती के लिए अपहरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी को उसके पूर्व ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अगवा कर लिया। पुलिस की तत्परता और घेराबंदी के चलते आरोपी महिला को घायल अवस्था में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

पैसों के लालच में बुना अपहरण का जाल

कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली 58 वर्षीय महिला के घर पर रौशन देवांगन नामक युवक पूर्व में 18 महीनों तक ड्राइवर का काम कर चुका था। उसे जानकारी थी कि महिला के पति एसईसीएल (SECL) से रिटायर्ड हैं और उन्हें रिटायरमेंट का काफी पैसा मिला है। इसी मोटी रकम के लालच में रौशन ने अपने साथी शेख इशु और एक अन्य के साथ मिलकर अपहरण की पूरी साजिश रची।

घर में घुसकर महिला को बनाया बंधक

वारदात के समय महिला घर में अकेली थी और उनके पति अपनी गाड़ी बनवाने अंबिकापुर गए हुए थे। मौके का फायदा उठाकर रौशन अपने साथियों के साथ घर पहुंचा और बातचीत के बहाने पानी मांगा। मौका मिलते ही आरोपियों ने महिला की आंखों और मुंह पर टेप चिपका दिया और हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसे मोटरसाइकिल पर ले गए। आरोपी महिला को बंधक बनाकर रौशन के डुमरिया गांव स्थित टायर पंचर की दुकान में ले गए।

22 लाख की फिरौती और पुलिस की घेराबंदी

अपहरण के बाद आरोपियों ने महिला का मोबाइल छीन लिया और ग्राम रुनियाडिह पहुंचकर महिला के पति को फोन किया। आरोपियों ने उनसे 22 लाख रुपए की फिरौती मांगी और तुरंत फोन बंद कर दिया। महिला के पति ने बिना देरी किए इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने तत्काल तीन टीमें गठित कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

डर के मारे महिला को छोड़ा और साक्ष्य जलाए

पुलिस की सघन पेट्रोलिंग और चारों तरफ से हो रही घेराबंदी से आरोपी बुरी तरह डर गए। पकड़े जाने के डर से उन्होंने महिला को बायपास रोड पर घायल अवस्था में छोड़ दिया। सबूत मिटाने की नियत से आरोपियों ने अपहरण में इस्तेमाल किए गए कंबल, टेप और रस्सी को वहीं जला दिया। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद महिला ने किसी तरह पास के एक घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी रौशन देवांगन और उसके साथी शेख इशु को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार तीसरे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version