नाबालिग छात्रा से अमर्यादित व्यवहार के आरोप में व्याख्याता गिरधारी राम यादव निलंबित

रांची, 17 नवम्बर 2025 — झारखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरे प्रदेश में रजत पर्व उत्साह और गौरव के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी रांची में रविवार को निकली भव्य जतरा झांकी इस उत्सव का मुख्य आकर्षण बनी, जिसने राज्य की जनजातीय परंपराओं, कला और सांस्कृतिक विरासत को अद्भुत रूप में प्रस्तुत किया।

जैप ग्राउंड, डोरंडा से शुरू हुई यह ऐतिहासिक झांकी मेन रोड होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंची। लगभग चार हजार से अधिक कलाकारों ने इसमें हिस्सा लिया। 32 जनजातीय समुदायों के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य और लोकगीतों के माध्यम से झारखंड की पहचान को सड़कों पर जीवंत कर दिया। ढोल, नगाड़ों और मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य ने पूरे शहर को उत्सव के रंग में रंग दिया।

छत्तीसगढ़ ने फिर रचा इतिहास:  अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में लगातार 13वीं बार चैंपियन

अल्बर्ट एक्का चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंच से कलाकारों का अभिनंदन किया। जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्होंने कलाकारों को पानी, गुड़ और चना वितरित कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने खुद ढाक और ढोलक बजाकर माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया।
कुछ दूरी तक मुख्यमंत्री स्वयं जतरा रैली का हिस्सा बने और कलाकारों के साथ कदमताल करते हुए आगे बढ़े, जिससे कलाकारों और जनता में खासा उत्साह देखने को मिला।

अब Students को बड़ी राहत: कम Attendance पर भी दे सकेंगे Exam, दिल्ली High Court का ऐतिहासिक फैसला

रजत पर्व पर आयोजित इस भव्य जतरा झांकी ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि झारखंड जनजातीय संस्कृति, कला और लोकधरोहर की दृष्टि से देश के सबसे समृद्ध राज्यों में शामिल है। राजधानी की सड़कों पर उमड़ी भारी भीड़, रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे कलाकार, नृत्य-संगीत की गूंज और जय-झारखंड के उद्घोष से पूरा शहर सांस्कृतिक रंग में डूब गया।

उधर सुरक्षा के मद्देनज़र अल्बर्ट एक्का चौक और आस-पास का क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील रहा। डीसी और एसएसपी स्वयं सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आए, ताकि उत्सव शांति और अनुशासन के साथ संपन्न हो सके।

रजत पर्व का यह उत्सव झारखंड की पहचान, उसकी जड़ों और उसकी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त प्रतीक बनकर सामने आया।

छत्तीसगढ़ के 17 जिलों में डायल-112 सेवा विस्तार की तैयारी] विशेष प्रशिक्षण में 450 से अधिक कर्मियों ने लिया हिस्सा

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version