UIDAI के ‘मिशन मोड’ अभियान से 1.2 करोड़ बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट हुआ
जशपुरनगर। जिला प्रशासन की पहल पर संकल्प शिक्षण संस्थान में 15 मार्च से पंद्रह दिवसीय निःशुल्क जेईई क्रैश कोर्स आयोजित किया जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 2 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होने वाली जेईई मेन-2 परीक्षा को देखते हुए यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कोर्स के दौरान जिले के स्थानीय विद्यार्थियों को संस्थान में निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति: AI और आयुष्मान भारत मिशन से सुधरेगा देश का सेहत
संकल्प शिक्षण संस्थान के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि इस क्रैश कोर्स के लिए जिले के शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों के कुल 100 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिन्होंने जेईई मेन-2 (2026) के लिए आवेदन किया है। इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जिसकी लिंक सभी प्राचार्यों और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च शाम 5 बजे तक निर्धारित है।
आपका 60 सेकंड का वीडियो बदल सकता है आपके गांव की तकदीर, जानिए कैसे!
चयनित विद्यार्थियों को 15 मार्च को सुबह 10 बजे अपने एक अभिभावक के साथ संकल्प शिक्षण संस्थान में उपस्थित होना होगा। रिपोर्टिंग के समय जेईई मेन-2 आवेदन के कन्फर्मेशन पेज की फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है। उल्लेखनीय है कि संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में लंबे समय से जेईई की तैयारी कराई जा रही है और अब तक यहाँ के 85 से अधिक विद्यार्थी देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में चयनित हो चुके हैं।
चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

