चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

जशपुर/, 6 मार्च 2026। जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोडा अंबा में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें करडेगा से कुनकुरी जा रही ‘अनमोल’ यात्री बस अनियंत्रित होकर एक निर्माणाधीन मकान से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में चालक समेत 5 लोगों की असमय मृत्यु हो गई है, जबकि 30 अन्य यात्री घायल हुए हैं।

डिजिटल क्रांति की दहलीज पर छत्तीसगढ़: ग्रामीण कनेक्टिविटी के लिए ₹3,942 करोड़ की बड़ी सौगात

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया के समन्वय से राहत कार्य शुरू किया गया और मलबे में दबे यात्रियों को जेसीबी व एंबुलेंस की मदद से बाहर निकालकर अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति: AI और आयुष्मान भारत मिशन से सुधरेगा देश का सेहत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे हृदय विदारक बताया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित और निःशुल्क उपचार के कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने भी स्वयं कुनकुरी के अस्पताल पहुँचकर घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने को कहा।

जनगणना-2027 का डिजिटल आगाज: गृह मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किए टूल्स और शुभंकर ‘प्रगति-विकास’

वर्तमान में 5 गंभीर घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य का उपचार कुनकुरी और जिला अस्पताल जशपुर में जारी है।
वहीं, इस हादसे के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक यू.डी. मिंज ने भी अस्पताल पहुँचकर पीड़ितों से मुलाकात की और शासन-प्रशासन पर तीखे सवाल दागे।

युवा संगम का छठा चरण: युवाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत मिलेगा देश भ्रमण का मौका

उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में बिना फिटनेस और बिना बीमा के अनफिट बसें धड़ल्ले से चल रही हैं, जो यात्रियों की जान के लिए बड़ा खतरा बनी हुई हैं। श्री मिंज ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

आपका 60 सेकंड का वीडियो बदल सकता है आपके गांव की तकदीर, जानिए कैसे!

जिला स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के अनुसार, कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि गंभीर रूप से घायलों की स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

संकल्प शिक्षण संस्थान में 15 मार्च से निःशुल्क जेईई क्रैश कोर्स शुरू, आवेदन 10 मार्च तक

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version