साजा में कंप्यूटर खरीदी घोटाला? कलेक्टर ने बिठाई 4 सदस्यीय जांच समिति
साजा विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में विधायक निधि से हुई कंप्यूटर खरीदी पर सवाल उठने के बाद कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने कड़ा रुख अपनाया है। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के लिए डिप्टी कलेक्टर कृष्ण कुमार साहू की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय विशेष समिति बनाई गई है, जो 7 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

जल संरक्षण में जनक्रांति: जिले में बने 7,205 सोख्ता गड्ढे
‘एक पेड़ मां के नाम – एक सोख्ता संतान के नाम’ अभियान को बेमेतरा में भारी जनसमर्थन मिला है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी से रिकॉर्ड 7,205 सोख्ता गड्ढों (पीट) का निर्माण कराया गया है, जिससे वर्षा जल संचयन और भूजल स्तर सुधारने में मदद मिलेगी।

पीएम आवास और जल संरक्षण पर कलेक्टर के सख्त निर्देश
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक लेकर पीएम आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन और जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अपूर्ण आवासों को जल्द पूरा करने, लापरवाही पर वसूली कार्रवाई करने और हर आवास में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग बनाने के निर्देश दिए हैं।

एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य: अनक्लेम भूमि धारक जल्द करें क्लेम
जिला प्रशासन ने बेमेतरा के शहरी क्षेत्रों की आवासीय व डायवर्टेड भूमि स्वामियों से ‘एग्रीस्टैक’ पोर्टल पर तुरंत पंजीयन कराने की अपील की है। अनक्लेम श्रेणी के खाताधारकों को समय रहते क्लेम प्रस्तुत करने को कहा गया है, ताकि भविष्य की सरकारी योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके।

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: जिला अस्पताल में लगा टीकाकरण व जागरूकता शिविर
‘हेपेटाइटिस: आओ इसे खत्म करें’ थीम के तहत जिला चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू ने समय पर जांच, टीकाकरण और दूषित पानी-भोजन से बचाव की सलाह दी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों का हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण भी किया गया।

बेमेतरा में अब तक 308.4 मिमी औसत वर्षादर्ज

मानसून सीजन में 1 जून से 29 जुलाई तक जिले में कुल 308.4 मिमी औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। थान खम्हरिया तहसील में सबसे अधिक 368 मिमी और नवागढ़ में सबसे कम 233.5 मिमी वर्षा हुई है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version