जशपुर | 01 मार्च 2026 होली के त्यौहार से ठीक पहले जशपुर पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी स्ट्राइक ‘ऑपरेशन आघात’ को अंजाम दिया है।
डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के कुशल निर्देशन में कुनकुरी पुलिस ने फिल्मी अंदाज में की गई तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक मॉडिफाइड नई बोलेरो के भीतर विशेष रूप से बनाए गए ‘सीक्रेट केबिन’ से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।इस अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।
26 जिलों में डायलिसिस सेवाओं का विस्तार, जशपुर और गरियाबंद में एक से अधिक केंद्र
मामले का सनसनीखेज खुलासा तब हुआ जब मुखबिर की सटीक सूचना पर कुनकुरी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव और उनकी टीम ने ओडिशा की ओर से आ रही सफेद रंग की नई बोलेरो (MP 66 ZH 6806) की घेराबंदी की। पहली नजर में गाड़ी सामान्य दिख रही थी, लेकिन जब पुलिस ने वाहन की बारीकी से तलाशी ली, तो गाड़ी के निचले हिस्से में मॉडिफाई कर बनाया गया एक गुप्त चेंबर मिला।
भीषण सड़क हादसा: रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर हाईवा और ट्रेलर की भिड़ंत में दो चालकों की जिंदा जलकर मौत
इस चेंबर को खोलते ही पुलिस के होश उड़ गए, क्योंकि इसके भीतर 09 लाख रुपये मूल्य का 18.4 किलो गांजा छिपाकर रखा गया था।
पकड़े गए तस्करों की पहचान गोलारमन यादव (61 वर्ष), शिवराम यादव (26 वर्ष) और रामेश्वर यादव (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के निवासी हैं।
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, जशपुर में शिक्षकों की बंपर भर्ती: 5 मार्च को होगा वॉक-इन-इंटरव्यू
आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्हें यह खेप ओडिशा में रहने वाले उनके एक करीबी रिश्तेदार (साले) ने उपलब्ध कराई थी, जिसे वे मध्य प्रदेश में खपाने की फिराक में थे। पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाले उस रिश्तेदार को भी मामले में सह-आरोपी बनाया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम रवाना कर दी गई है।
जशपुर पुलिस की यह सफलता यहीं नहीं रुकी। बीते 28 फरवरी को सिटी कोतवाली पुलिस ने भी एक किराये के मकान में दबिश देकर डंप किया गया 24.840 किलो गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत 12.42 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
शिक्षा के क्षेत्र में ‘AI’ क्रांति: यूडीआईएसई+ अब बनेगा आधुनिक ‘डिसीजन सपोर्ट सिस्टम’
डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साफ किया कि पुलिस अब ‘एंड-टू-एंड’ विवेचना कर रही है ताकि इस तस्करी के पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके। इस पूरी कार्रवाई में कुनकुरी थाना प्रभारी राकेश यादव, सउनि मनोज साहू, आरक्षक मुकेश पाण्डेय, जितेन्द्र गुप्ता और विनोद तिर्की की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।
होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं: पुलिस कड़ी चेतावनी, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई


