बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें;

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CG Vyapam) ने छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET-2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 23 जुलाई से 17 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में त्रुटि होने पर व्यापमं द्वारा 18 से 20 अगस्त 2026 तक सुधार करने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।

बच्चे की परवरिश पहली प्राथमिकता ,हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: स्टाफ की कमी का हवाला देकर महिला कर्मचारियों को ‘चाइल्ड केयर लीव’ से नहीं कर सकते इंकार

परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली का पेपर-1 सुबह 10:00 बजे से 11:15 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें 50 प्रश्न और 100 अंक होंगे। द्वितीय पाली का पेपर-2 दोपहर 2:00 बजे से 4:15 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें 100 प्रश्न और 200 अंक होंगे। परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।

आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹350, अन्य पिछड़ा वर्ग को ₹250 और अनुसूचित जाति तथा जनजाति के अभ्यर्थियों को ₹200 का शुल्क देना होगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाना होगा, वहां ऑनलाइन एप्लीकेशन सेक्शन में जाकर CG SET 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा और मोबाइल नंबर व पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन सबमिट कर लें।

छत्तीसगढ़ में शीतकालीन सत्र में पास होगा यूसीसी बिल: सीएम विष्णुदेव साय का ऐलान, कांग्रेस ने खोला मोर्चा

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version