छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: विभाग की प्रशासनिक चूक का खामियाजा आश्रित को नहीं भुगतना पड़ेगा, अनुकंपा नियुक्ति पर विचार करने के निर्देश

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में एक महीने तक विशेष अभियान चलाने जा रही है। इस ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत 17 सितंबर (प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन) से होगी, जो 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान मोदी सरकार की नीतियों, योजनाओं और पिछले ढाई दशकों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में आधार-वोटर आईडी नहीं, 10वीं की मार्कशीट होगी उम्र का पुख्ता प्रमाण; सरपंच का निर्वाचन रद्द

छत्तीसगढ़ में इस मेगा अभियान की रूपरेखा को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ में मुख्य कार्यक्रम और गतिविधियाँ

आशीर्वाद का दीया (17 सितंबर): प्रदेशभर में प्रत्येक बूथ पर 100 दीप जलाए जाएंगे। इस प्रकार पूरे छत्तीसगढ़ में कुल 36 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति समर्थन और दीर्घायु की कामना की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रायपुर-धनबाद एक्सप्रेसवे से सफर होगा आसान: 7 घंटे में रांची और 9 घंटे में धनबाद, NHAI ने तेज की काम की रफ्तार

सेवा ज्योति यात्रा: इसके माध्यम से जिला मुख्यालयों के प्रमुख स्थानों तक मशाल पहुंचाई जाएगी। प्रमुख स्थलों पर LED स्क्रीन लगाकर पीएम मोदी के कार्यकाल की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा

वडनगर से वाराणसी युवा यात्रा: युवाओं की टोलियां वडनगर से वाराणसी तक यात्रा करेंगी, जो छत्तीसगढ़ के कवर्धा और कोरिया से होकर गुजरेगी। इस दौरान सेवा गतिविधियां आयोजित होंगी।

अब प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए NOC की अनिवार्यता खत्म, बिना इसके भी मिलेगी मान्यता; ‘आत्मानंद’ और ‘इंटरनेशनल’ नाम इस्तेमाल करने पर भी पाबंदी

स्कूली बच्चों और आंगनबाड़ियों के कार्यक्रम: स्कूलों में बच्चे पेंटिंग के जरिए सेवा और विकास के विषयों पर ‘सेवा चित्र’ बनाएंगे। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के तहत फल वितरण जैसी गतिविधियां होंगी।

रंगोली और सेवा मेरा योगदान: ‘सेवा के रंग’ प्रतियोगिता के तहत सरकारी दफ्तरों और सार्वजनिक स्थलों पर विकास कार्यों और सेवा थीम पर रंगोलियां बनाई जाएंगी।

7 अक्टूबर को विशेष संबोधन: ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत जिला मुख्यालयों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर को एक साथ संबोधित करेंगे।

व्हाट्सएप का शानदार तोहफा: स्टेटस में अब 15 नहीं, 30 सेकंड तक लगा सकेंगे मनपसंद म्यूजिक; जानें नया फीचर कैसे करेगा काम

जनसेवक महाकुंभ: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले इस महाकुंभ में पंच से लेकर संसद तक के सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ से भी पूरी टीम शिरकत करेगी।

संगठनात्मक बैठकें और रणनीतिक दौर

अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दो दिवसीय मैराथन बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। इन बैठकों की अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और संगठन महामंत्री पवन साय कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी: 26 जिलों में होगी नियुक्ति

पहले दिन सेवा संकल्प अभियान की प्रदेश टोलियों, भाजपा महापौर, सभापतियों, जिला पंचायत और नगर पंचायत के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों की बैठकें हुईं, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठकों के दूसरे दिन राष्ट्रीय संकुल संयोजक वीडी शर्मा शामिल होंगे, जो आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करेंगे।

भाजपा का उद्देश्य केवल कार्यक्रमों का आयोजन करना नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा भाव, निर्णायक फैसलों (जैसे अनुच्छेद 370 हटाना) और देश में आए सकारात्मक बदलावों को रचनात्मक तरीके से जनता तक पहुँचाना है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version