पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने विज्ञापन संख्या 05/2025 के अंतर्गत ग्रुप बी के विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए 368 पदों को भरा जाएगा। इसमें वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लेखा परीक्षक, जिला कोषाध्यक्ष, कोषागार अधिकारी, उप-मंडल अधिकारी (सिविल) और अनुभाग अधिकारी (सिविल एवं विद्युत) जैसे पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार अब PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले:  चना खरीदी ई-ऑक्शन से, नवा रायपुर में बनेगा आईटी हब, कर्मचारियों को मिली डीए बढ़ोतरी की सौगात

वैकेंसी और शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती अभियान के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में ग्रुप ‘बी’ के विभिन्न पदों को भरा जाएगा, पद और उनकी शैक्षणिक योग्यताएं इस प्रकार हैं:

पद रिक्तियां क्वालिफिकेशन
वरिष्ठ सहायक 245 स्नातक, 120 घंटे का आईटी कोर्स और टाइपिंग टेस्ट
कनिष्ठ लेखा परीक्षक (स्थानीय लेखा परीक्षा) 62 बी कॉम या एम कॉम
कनिष्ठ लेखा परीक्षक (कोषागार एवं लेखा) 14 बी.कॉम या एम.कॉम, अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति के साथ
जिला कोषाध्यक्ष 1 ग्रेजुएट
कोषागार अधिकारी 36 ग्रेजुएट
उप-मंडल अधिकारी (सिविल) 2 बी.ई./बी.टेक (सिविल) या प्रासंगिक अनुभव के साथ डिप्लोमा
अनुभाग अधिकारी (सिविल) 4 सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या स्नातक की डिग्री
अनुभाग अधिकारी (विद्युत) 3 विद्युत इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या स्नातक की डिग्री

CA Exam 2025: सितंबर इंटर और फाइनल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, तुरंत करें डाउनलोड

आयु सीमा 

सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, और अधिकतम आयु सीमाएं इस प्रकार हैं:

  • सामान्य कैटेगरी: 37 वर्ष
  • पंजाब के अनुसूचित जाति/पिछड़ा वर्ग: 42 वर्ष
  • राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारी: 45 वर्ष
  • भूतपूर्व सैनिक (पंजाब निवासी): आयु से सेवा वर्ष घटाकर + 3 वर्ष (अधिकतम 45 वर्ष)
  • दिव्यांगजन (पंजाब निवासी): 47 वर्ष
  • विधवा/तलाकशुदा/अन्य (महिला वर्ग): 40 वर्ष तक

No Risk High Return: बिना खतरे के पाएं बढ़िया मुनाफा, जानें 7 सबसे सुरक्षित इन्वेस्टमेंट ऑप्शन

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, जिसके बाद वरिष्ठ सहायक और कनिष्ठ लेखा परीक्षक (कोष) जैसे विशिष्ट पदों के लिए कौशल परीक्षण भी हो सकता है। चुने गए उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा और सभी चरणों के पूरा होने के बाद अंतिम मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी।

AI अपनाने से इंकार पर सख्त कदम: IgniteTech CEO ने 80% कर्मचारियों को निकाला

कैसे करें अप्लाई 

PSSSB ग्रुप बी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए निम्निलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार को पहले खुद को पंजीकृत करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को भरना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को फॉर्म को सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें
Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version