इंटरनेट पर जानकारी खोजने का तरीका पिछले 25 वर्षों से लगभग एक जैसा रहा है। किसी प्रोडक्ट की कीमत जाननी हो, फ्लाइट टिकट बुक करनी हो या किसी खबर की जानकारी लेनी हो, लोगों को बार-बार Google पर जाकर सर्च करना पड़ता है। लेकिन अब Google इस प्रक्रिया को पूरी तरह बदलने की तैयारी में है।

कंपनी ने “Search Agents” नाम का नया AI फीचर पेश किया है। यह एक ऐसा डिजिटल एजेंट होगा, जो उपयोगकर्ता की ओर से 24 घंटे इंटरनेट पर नजर रखेगा और जरूरत की जानकारी मिलते ही खुद नोटिफिकेशन भेजेगा।

यदि कोई नया स्मार्टफोन या लिमिटेड एडिशन प्रोडक्ट स्टॉक में वापस आता है, तो AI तुरंत अलर्ट देगा। इसी तरह फ्लाइट टिकट सस्ती होने पर भी उपयोगकर्ता को सूचना मिल जाएगी। इतना ही नहीं, किसी परीक्षा, भर्ती या खास विषय से जुड़े अपडेट्स पर भी यह लगातार नजर रखेगा और नई जानकारी सामने आते ही सूचित करेगा।

प्रॉपर्टी और रेंटल हाउस की तलाश करने वालों के लिए भी यह फीचर उपयोगी साबित हो सकता है। यूजर को केवल एक बार अपनी जरूरत, बजट और लोकेशन बतानी होगी। इसके बाद AI विभिन्न वेबसाइट्स पर नए विकल्प खोजकर जानकारी देता रहेगा।

अभी Google Search में सवाल पूछने पर लिंक और AI Overview दिखाई देते हैं, लेकिन Search Agents के साथ यूजर को केवल एक बार निर्देश देना होगा। इसके बाद AI बैकग्राउंड में लगातार इंटरनेट स्कैन करता रहेगा और नई जानकारी मिलने पर स्वतः नोटिफिकेशन भेजेगा।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version