बस्ती। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को लखनऊ में आयोजित एक विशेष समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शिक्षाविद् एवं कर्मा देवी ग्रुप, बस्ती की सीईओ अंशु सिंह गौतम को सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना की गई।
कार्यक्रम के दौरान “समानता की कसौटी पर महिलाएं” विषय पर विशेष चर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं की भागीदारी, नेतृत्व और समाज में उनकी बढ़ती भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।
अंशु सिंह गौतम को शिक्षा, सामाजिक विकास और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सराहा गया। उनके नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ कई सामाजिक पहलें भी संचालित की जा रही हैं। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों में नकल जैसी अनैतिक प्रवृत्तियों को रोकने, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने, तथा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर रक्त परीक्षण और स्वास्थ्य जांच कराने की पहल की है।
इसके साथ ही छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल-कूद और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया जा रहा है। इन पहलों के माध्यम से अंशु सिंह गौतम शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर अनुशासन, स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ-साथ युवाओं को बेहतर भविष्य की दिशा में प्रेरित करते हैं।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version