हिमालय से भी पुराना है ‘केवड़ा’: असम में मिला 2.4 करोड़ साल पुराना जीवाश्म, मानव सभ्यता से पहले का इतिहास

 रायपुर

राजधानी रायपुर में आज (16 जुलाई) राज्य के अतिथि शिक्षक अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करेंगे। इस बड़े प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से आए सैकड़ों अतिथि शिक्षक तूता स्थित धरना स्थल पर एकत्रित हो रहे हैं, जहां से वे पैदल मार्च करते हुए विधानसभा की ओर कूच करेंगे।

आंदोलनकारी अतिथि शिक्षकों की मुख्य मांगों में शिक्षा विभाग में संविलियन, नियमितीकरण और ‘समान काम-समान वेतन’ की नीति लागू करना शामिल है।

छत्तीसगढ़ में ‘धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026’ लागू: अवैध धर्मांतरण पर आजीवन कारावास और ₹25 लाख तक का जुर्माना, शादी भी होगी शून्य

मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

धरना स्थल पर जुटे शिक्षक नेताओं का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर शासन-प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है।

अतिथि शिक्षकों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस बार उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक और ठोस निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और अधिक उग्र तथा तेज किया जाएगा।

 स्कूलों में छात्र सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी, छुट्टी के समय विशेष सतर्कता बरतने के आदेश

अतिथि शिक्षकों के इस बड़े प्रदर्शन और विधानसभा घेराव की घोषणा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। तूता धरना स्थल से लेकर विधानसभा मार्ग तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में रहे।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version