रायपुर: राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश और अतिवृष्टि के कारण स्कूली बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को खतरे में न डालते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। मौसम के बिगड़े मिजाज और बस्तर संभाग सहित कई जिलों में बीते दिनों से जारी बारिश के दौर को देखते हुए, छात्रहित में आगामी 26 सितंबर 2026 (शनिवार) को कई जिलों में सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में एकदिवसीय अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही इस दौरान होने वाली त्रैमासिक परीक्षाओं को भी आगे बढ़ा दिया गया है।जिलेवार स्थिति देखें
- धमतरी: जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कलेक्टर के अनुमोदन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने 26 सितंबर 2026 को सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों व कॉलेजों में अवकाश घोषित किया है।
- दुर्ग: अत्यधिक वर्षा के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी विद्यालयों (बी.एस.पी. शालाओं सहित) में शनिवार को अवकाश रहेगा। त्रैमासिक परीक्षा के संबंध में पृथक से आदेश जारी किया जाएगा।
- कबीरधाम: क्षेत्र में जारी भारी बारिश के चलते जिला प्रशासन ने 26.09.2026 को सभी स्कूलों में अवकाश का ऐलान किया है। यहाँ भी त्रैमासिक परीक्षाओं के लिए अलग से तारीखें तय की जाएंगी।
- बालोद: अतिवृष्टि के फलस्वरूप 26 सितंबर को सभी शालाओं में छुट्टी रहेगी। इस दिन होने वाली कक्षा 1 से 10वीं तक की परीक्षाएं अब 30 सितंबर को और कक्षा 11वीं व 12वीं की परीक्षाएं 6 अक्टूबर 2026 को अपने निर्धारित समय पर होंगी।
- बेमेतरा: भारी वर्षा के चलते 26 सितंबर को होने वाली त्रैमासिक परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, जिसे अब आगामी दिनों में लिया जाएगा। जिन स्कूलों में जलभराव की स्थिति है, वहाँ स्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित कर कार्यालय को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
- बस्तर संभाग: मौसम विभाग की चेतावनी और जलभराव की आशंका के चलते बस्तर संभाग के कुछ जिलों में भी आज (शुक्रवार) भारी बारिश के बीच सुरक्षा कारणों से स्कूलों में अवकाश रखा गया था, जिसकी स्थिति पर स्थानीय प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।
Oplus_16908288 Oplus_16908288 Oplus_16908288 Oplus_16908288


