बतौली: सरगुजा जिले के बतौली-करदना मार्ग पर सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया। मार्ग पर चल रहे तीन पुलियों के निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा बनाया गया मिट्टी का अस्थायी डायवर्सन उफनते पानी के बहाव में पूरी तरह बह गया। इसके चलते करदना, कदनई, लोटा भावना, झोजा और लैगु सहित आसपास के पांच गांवों का संपर्क बतौली मुख्यालय से पूरी तरह टूट गया था।

​सड़क मार्ग बाधित होने से ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं से लेकर नौकरीपेशा लोगों और अस्पताल व प्रशासनिक कार्यों के लिए मुख्यालय जाने वाले ग्रामीणों के लिए आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई थी। इसके साथ ही कृषि कार्यों के लिए खाद-बीज की व्यवस्था करने में जुटे किसानों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल व्याप्त था।

​स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए राहत कार्य शुरू किया। अधिकारियों के निर्देश पर निर्माणाधीन तीनों पुलियों के पास पाइप डालकर युद्धस्तर पर वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया। महज 24 घंटे के भीतर किए गए इस प्रयास से मंगलवार को आवागमन पुनः बहाल हो गया है, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

​प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जिला कार्यपालन अभियंता विकास कौशिक ने बताया कि बारिश के कारण अस्थायी रास्ता बह गया था, जिसे अब पाइप डालकर सुचारू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलियों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है और मौसम के मिजाज को देखते हुए ठेकेदार को कार्य शीघ्र पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ग्रामीणों का मुख्यालय से संपर्क किसी भी स्थिति में प्रभावित न हो।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version