रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन आज जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां वे विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में शामिल होंगे और माई दंतेश्वरी की धरती पर आयोजित मुरिया दरबार में प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देंगे।

अमित शाह आज महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत प्रदेश की 64,94,768 लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में 606 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। यह योजना 1 मार्च 2024 से शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य 21 वर्ष से अधिक आयु की सभी विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

अब तक योजना की 19 किस्तों में महिलाओं के खातों में 12,376 करोड़ 19 लाख रुपये जमा किए जा चुके हैं। आज की 20वीं किस्त के साथ यह आंकड़ा बढ़कर 12,983 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक हो जाएगा। शासन का कहना है कि यह न केवल वित्तीय पारदर्शिता का उदाहरण है बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम है।

केंद्रीय गृह मंत्री के रायपुर आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। शाह आज जगदलपुर में बस्तर दशहरा की परंपराओं और धार्मिक आयोजन के साक्षी भी बनेंगे

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version