लाखों पेंशनरों के लिए ऐतिहासिक फैसला: मप्र-छग के बीच ‘सहमति’ की बाध्यता खत्म; अब स्वतंत्र रूप से मिलेगी महंगाई राहत, महासंघ ने मांगी 2% डीआर!
मेरठ
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में एक ऐसा सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जिसने रिश्तों को पूरी तरह शर्मसार कर दिया है। जे ब्लॉक कॉलोनी में रहने वाली एक पत्नी ने अपने प्रेमी बस चालक के साथ मिलकर अपने ही पति अतुल कुमार पंवार 32 वर्ष की रोंगटे खड़े कर देने वाली साजिश के तहत हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले अतुल को दूध में नींद की गोलियां खिलाईं और फिर सोते समय जहरीले सांप से डसवाकर उसे मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कातिल पत्नी दामिनी, उसके प्रेमी तुषार और दो सपेरों सोनू व उदय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से गिरा, 14 घंटे से ज्यादा चली तीखी बहस
20 लाख के बीमे के लिए रची गई मौत की खौफनाक साजिश
एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय ने बताया कि मृतक अतुल कुमार भंडोरा के रहने वाले थे और अपनी पत्नी दामिनी भड़ाना व 6 वर्षीय बेटे मानिक के साथ किराये के मकान में रहते थे। दोनों ने तीन महीने पहले ही कृष्णा किड्स प्ले स्कूल शुरू किया था। इसी स्कूल के बस ड्राइवर कोहला निवासी तुषार के साथ दामिनी का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों अतुल को रास्ते से हटाकर एक नई जिंदगी शुरू करना चाहते थे। इसके अलावा उनकी नजर अतुल के 20 लाख रुपये के बीमे पर भी थी। आरोपियों ने इस राशि में से 5 लाख रुपये सपेरों को देने का सौदा तय किया था।
दो बार पैर पर कटवाया, आधी रात को रची प्राकृतिक मौत की स्क्रिप्ट
साजिश के तहत ड्राइवर तुषार ने बाजार से नींद की गोलियां लाकर दामिनी को दीं, जिसे दामिनी ने खाने में मिलाकर अतुल को खिला दिया। रात करीब दो बजे जब अतुल बेसुध होकर सो गया, तो तुषार सपेरे उदय को लेकर घर के अंदर दाखिल हुआ। उन्होंने सो रहे अतुल के हाथ और पैर पर दो बार सांप से कटवाया। वारदात के बाद साजिश को प्राकृतिक सर्पदंश दिखाने के लिए सांप को जानबूझकर बिस्तर पर ही छोड़ दिया गया, जिसे सुबह होने पर कड़कड़ाती धूप निकलने से पहले मोहल्ले वालों ने मार डाला।
व्हाट्सएप चैट और सांप की फोटो से खुला दामिनी का ड्रामा
सुबह होते ही दामिनी ने रोने-बिलखने का नाटक शुरू कर दिया और इसे एक सामान्य हादसा बताया। लेकिन मृतक के पिता अजब सिंह के संदेह जताने पर जब पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की गहन जांच की, तो पूरा सच सामने आ गया। पुलिस ने जब दामिनी का मोबाइल चेक किया तो तुषार के साथ उसकी आखिरी कॉल मिली। कड़ाई से पूछताछ में दामिनी टूट गई। वहीं जब प्रेमी तुषार को पकड़ा गया, तो उसके व्हाट्सएप में सपेरे के साथ की गई चैट और सांप की फोटो मिल गई, जिसने इस पूरे ड्रामे की पोल खोलकर रख दी।
उड़ान योजना के नए चरण में बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड, 28,840 करोड़ रुपये का बजट मंजूर20 दिन पहले कार से कुचलने की भी हुई थी नाकाम कोशिश
पुलिस की पूछताछ में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी प्रेमी तुषार और दामिनी ने 20 दिन पहले भी अतुल को कार से कुचलकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन तब अतुल मामूली रूप से घायल होकर बच गया था। अतुल को अपनी पत्नी पर शक भी हुआ था, लेकिन दामिनी ने उसे थाने में शिकायत नहीं करने दी। फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों को जेल भेज रही है और मासूम बच्चा अब अपने दादा की देखरेख में है।


