दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा के अरनपुर में IED ब्लास्ट, 10 जवान शहीद; एक नागरिक की भी मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

दंतेवाड़ा में आज बुधवार को नक्सली हमले में 10 जवान शहीद हो गए। वहीं एक नागरिक भी मारा गया है। सभी डीआरजी के जवान हैं। ये जवान अपने साथियों को लेने के लिए एक निजी वाहन से अरनपुर जा रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई में कुछ नक्सली भी घायल हुए हैं। मामला अरनपुर थाना क्षेत्र का है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वारदात की पुष्टि करते हुए शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि, इस प्रकार की जानकारी है और यह दुखद है। जो जवान शहीद हुए हैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। यह लड़ाई अंतिम दौर में चल रही है और नक्सलियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। हम योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को खत्म करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page