नेपाल में भारतीय नोटों पर लगा प्रतिबंध हटा, अब 200 और 500 रुपये के नोट भी चलेंगे
नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। दिल्ली एनसीआर में भी घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। इसका असर न सिर्फ सड़क यातायात पर पड़ा, बल्कि भारतीय रेलवे की ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, तो कई को एहतियातन रद्द कर दिया गया है।
भारतीय रेलवे ने कोहरे के कारण 20 से अधिक ट्रेनों को 28 फरवरी तक रद्द करने का फैसला लिया है। वहीं कुछ ट्रेनें मार्च 2026 तक भी रद्द रहेंगी। रद्द की गई ट्रेनें पटना, प्रयागराज, हावड़ा, अमृतसर, कामाख्या, कोलकाता, अजमेर, अंबाला और आनंद विहार जैसे प्रमुख रूट्स से जुड़ी हैं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को हो सकती है।
पोस्टग्रेजुएट छात्रों के लिए छात्रवृत्ति में बड़ा इजाफा, वजीफे में 62% तक बढ़ोतरी
ये प्रमुख ट्रेनें रहीं रद्द
14112 प्रयागराज जंक्शन मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 25 फरवरी 2026 तक
14111 मुजफ्फरपुर प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस 25 फरवरी 2026 तक
22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी कोलकाता एक्सप्रेस 27 फरवरी 2026 तक
22197 कोलकाता वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस 01 मार्च 2026 तक
12327 हावड़ा देहरादून उपासना एक्सप्रेस 27 फरवरी 2026 तक
12328 देहरादून हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 28 फरवरी 2026 तक
14003 मालदा टाउन नई दिल्ली एक्सप्रेस 28 फरवरी 2026 तक
14004 नई दिल्ली मालदा टाउन एक्सप्रेस 26 फरवरी 2026 तक
14523 बरौनी अंबाला हरिहर एक्सप्रेस 26 फरवरी 2026 तक
14524 अंबाला बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 24 फरवरी 2026 तक
14617 पूर्णिया कोर्ट अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 02 मार्च 2026 तक
14618 अमृतसर पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस 28 फरवरी 2026 तक
15903 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस 27 फरवरी 2026 तक
15904 चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 01 मार्च 2026 तक
15620 कामाख्या गया एक्सप्रेस 23 फरवरी 2026 तक
15619 गया कामाख्या एक्सप्रेस 24 फरवरी 2026 तक
15621 कामाख्या आनंद विहार एक्सप्रेस 26 फरवरी 2026 तक
15622 आनंद विहार कामाख्या एक्सप्रेस 27 फरवरी 2026 तक
12873 हटिया आनंद विहार एक्सप्रेस 26 फरवरी 2026 तक
12874 आनंद विहार हटिया एक्सप्रेस 27 फरवरी 2026 तक
22857 संतरागाछी आनंद विहार एक्सप्रेस 02 मार्च 2026 तक
22858 आनंद विहार संतरागाछी एक्सप्रेस 03 मार्च 2026 तक
18103 टाटा अमृतसर एक्सप्रेस 25 फरवरी 2026 तक
18104 अमृतसर टाटा एक्सप्रेस 27 फरवरी 2026 तक
भीषण हादसा, छह बसें और एक कार जलकर खाक, चार की मौत की पुष्टि, 50 से अधिक घायल.
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। कोहरे के चलते आगे भी ट्रेनों के संचालन में बदलाव हो सकता है। यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से जानकारी लेने की अपील की गई है।

