रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी कवायद तेज कर दी है। इसके प्रावधानों और सामाजिक प्रभावों पर व्यापक विचार-विमर्श के लिए आज राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में एक राज्य स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में जनप्रतिनिधि, कानूनी विशेषज्ञ और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े करीब 200 प्रबुद्ध नागरिक शामिल होंगे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य समान नागरिक संहिता के संभावित प्रावधानों पर गहन मंथन करना और समाज के विभिन्न वर्गों से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त करना है। परिचर्चा के दौरान विशेषज्ञ कानून के व्यावहारिक पहलुओं, कानूनी चुनौतियों और इसके संभावित सामाजिक व प्रशासनिक क्रियान्वयन को लेकर अपनी राय साझा करेंगे। उच्च स्तरीय समिति इन सभी सुझावों और कानूनी पहलुओं का गहराई से अध्ययन कर राज्य के अनुकूल UCC का मसौदा (ड्राफ्ट) तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।
Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version