25 से 29 दिसंबर तक पं. धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा, 27 को लगेगा दिव्य दरबार, खुलेगी पर्चियां
छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 दिसंबर को जांजगीर में जनादेश परब का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जनता-जनार्दन के समक्ष सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों और राज्य के एकीकृत विकास के लिए लिए गए फैसलों की जानकारी दी जाएगी। जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा।
जनादेश परब के अवसर पर जांजगीर के पुलिस लाईन में आयोजित विशाल आमसभा को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इस मौके पर सुप्रसिद्ध लोक कलाकार और पद्मश्री अनुज शर्मा सहित अन्य कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
कार्यक्रम स्थल पर पिछले दो वर्षों में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, कृषि विभाग, स्कूल शिक्षा, महिला और बाल विकास, जल संसाधन, मत्स्य पालन और सहकारिता विभाग सहित कई विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं।
महंगा होगा रेल का सफर, 26 दिसंबर से बढ़ेगा किराया
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, संस्कृति और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े और विधायक ब्यास कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
प्रभु यीशु के संदेश से गूंज उठा रायपुर हजारों की सहभागिता के साथ क्रिसमस रैली सम्पन्न
जनादेश परब में सरकार के दो वर्षों की निरंतर सेवा और विकास की झलक विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉल में देखने को मिलेगी। प्रदर्शनी में पीएम सूर्यघर योजना, किसान सम्मान निधि, हितग्राही आधारित योजनाएं और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी आमजन को दी जाएगी। डिजिटल और नवाचारी शिक्षा, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास और पीएम विद्या जैसी योजनाओं के माध्यम से स्मार्ट स्कूल-सशक्त छात्र उज्ज्वल भविष्य की अवधारणा की झलक भी देखने को मिलेगी।
इसके अलावा महिला सशक्तिकरण, महतारी वंदन, सुपोषण अभियान और बाल कल्याण योजनाएं, सिंचाई योजनाएं और जल प्रबंधन, मत्स्य उत्पादन, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाएं, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को समझाने के लिए मॉडल और विभिन्न विभागों के स्टॉल आमजन के लिए लगाए जाएंगे।
प्रदेश के स्कूलों में गीता के श्लोकों का पाठ अनिवार्य, राज्य पाठ्यचर्या में भी शामिल

