रायगढ़, 16 सितम्बर 2026

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग द्वारा जिले में संचालित यात्री बसों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा बसों के दस्तावेज, परमिट की शर्तों और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। कमियां मिलने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा रही है।

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान बसों में निर्धारित क्षमता के अनुसार यात्रियों के बैठने, किराया सूची की उपलब्धता, अग्निशामक यंत्र, चालक एवं परिचालक के वैध लाइसेंस तथा परमिट की शर्तों सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं को देखा जा रहा है। इसके साथ ही बस की छत पर माल ले जाने जैसे मामलों पर भी कार्रवाई की जा रही है। अब तक 42 बस संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 55 हजार 700 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। इनमें यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने, किराया सूची नहीं रखने, अग्निशामक यंत्र उपलब्ध नहीं होने, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने, कंडक्टर एवं ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित कमियों तथा बस के ऊपर माल परिवहन करने के मामले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बस संचालकों को यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक प्रावधानों का पालन करने तथा वैध दस्तावेजों के साथ ही वाहनों का संचालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। विभाग द्वारा यात्री बसों का निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version