रांची। राजधानी रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुप्रतीक्षित मुकाबले की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आगामी 9 अक्टूबर को जेएससीए (JSCA) इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा। मुकाबले को लेकर दर्शकों के जबरदस्त उत्साह के बीच झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने मैच के टिकटों की आधिकारिक दरें जारी कर दी हैं। मैच का सबसे सस्ता टिकट ₹1,600 का होगा, जबकि सबसे महंगा टिकट प्रेसिडेंट एनक्लोजर के लिए ₹18,000 तय किया गया है।
जेएससीए सचिव सौरभ तिवारी ने जारी की विज्ञप्ति
जेएससीए के मानद सचिव सौरभ तिवारी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में सभी स्टैंड्स और हॉस्पिटैलिटी एरिया के टिकटों के दामों का ब्योरा साझा किया गया। हालांकि, आम दर्शकों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकटों की बिक्री किस तारीख और किस प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी, इसकी विस्तृत जानकारी जेएससीए जल्द ही अलग से जारी करेगा।

Income Tax Deadline Extended: 30 सितंबर की हड़बड़ी खत्म, अब 21 नवंबर तक भरें ITR

स्टैंड और टियर के अनुसार टिकटों की दरें

स्टैंड / श्रेणी टिकट दर (रुपये में)
ईस्ट एवं वेस्ट हिल ₹1,600
विंग A (लोअर टियर) ₹3,000
विंग A (अपर टियर) ₹2,000
विंग B (लोअर टियर) ₹3,500
विंग B (अपर टियर) ₹2,500
विंग C (लोअर टियर) ₹3,000
विंग C (अपर टियर) ₹2,000
विंग D (लोअर टियर) ₹3,000
स्पाइस बॉक्स ₹2,500
डोनर्स एनक्लोजर ₹4,000
अमिताभ चौधरी पवेलियन (प्रीमियम टेरेस) ₹4,500

ट्रैफिक चालान न भरने वालों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: कहा- बिजली बिल में जोड़ें पेंडिंग चालान की रकम, नहीं तो कटेगा कनेक्शन; 45,000 करोड़ की वसूली के लिए दिए कड़े सुझाव

लग्जरी और हॉस्पिटैलिटी कैटेगरी के रेट्स

विशेष सुविधाओं और कॉर्पोरेट दर्शकों के लिए जेएससीए ने प्रीमियम श्रेणियां भी निर्धारित की हैं:
  • प्रेसिडेंट एनक्लोजर (विथ हॉस्पिटैलिटी): ₹18,000 (सबसे महंगा)
  • कॉर्पोरेट लाउंज: ₹15,000
  • एमएस धोनी पवेलियन (लक्जरी पार्लर विथ हॉस्पिटैलिटी): ₹10,000
  • हॉस्पिटैलिटी बॉक्स: ₹9,000
  • कॉर्पोरेट बॉक्स: ₹8,000
टिकट बिक्री की तारीख का बेसब्री से इंतजार
दरें तय होने के बाद अब पूरे झारखंड के खेल प्रेमियों की नजरें टिकट काउंटर और ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल खुलने पर टिकी हैं। घरेलू मैदान पर टीम इंडिया और विस्फोटक वेस्टइंडीज टीम के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।
Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version