रायपुर //-
आज “छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ” पंजीयन क्रमांक 122202595034 के प्रदेश कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में इस बात पर घोर चिंता जताई गई की टीईटी, सेवा सुरक्षा, सेवा गणना कर वेतन विसंगति दूर करते हुए, क्रमोन्नति वेतनमान देकर, पुरानी पेंशन की गणना करते हुए समस्त लाभ देने एवं विभिन्न सभी मांगो जैसी जटिल समस्याओ के बाद भी आज प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संघ एक मंच पर नहीं आ रहे हैं।
छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि उनके संगठन द्वारा लगातार सभी अन्य 23 संगठनों से वार्ता कर एवं सोशल मीडिया में अपील कर निरंतर एकता हेतु प्रयास किया गया कि सभी संगठन एक हो जाए।
लेकिन हमें इस मुहिम में आजतक कामयाबी नहीं मिली। ऐसे में अब संगठन द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के शिक्षक हितों में किए जा रहे प्रत्येक आंदोलन का समर्थन हमारे संगठन द्वारा किया जाएगा।
इसी कड़ी में आगामी 25 अगस्त को शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा किए जाने वाले आंदोलन एवं सभी 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित रैली व ज्ञापन कार्यक्रम का पूर्ण एवं खुला समर्थन संगठन द्वारा किया जाएगा।
साथ ही साथ 29 अगस्त को छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन द्वारा सभी 33 जिला मुख्यालयों में किए जा रहे आंदोलन एवं रैली को भी पूर्ण एवं खुला समर्थन संगठन द्वारा किया जाएगा।
संगठन ने प्रदेश भर के सभी आम शिक्षकों से अपील किया है कि वे सभी शिक्षक संगठनों के एकता का इंतजार किए बगैर प्रदेश में शिक्षक हित में कहीं भी एवं कोई भी प्रकार के हो रहे आंदोलन, हड़ताल एवं रैलियों में सभी साथी बढ़चढ़ कर चढ़कर हिस्सा ले।
द्वारा –
*प्रदेशाध्यक्ष*
जाकेश साहू
*प्रदेश सचिव*
राजेंद्र लाडेकर
*प्रदेश उपाध्यक्ष*
बीरेंद्र साहू
शिव कुमार साहू
लता मलिक
तुलसी राम पटेल
*प्रदेश महामंत्री*
नरेंद्र तिवारी
पुरुषोत्तम शर्मा
*प्रदेश संयुक्त महामंत्री*
तुलासी पटेल
तिलक यदु
*प्रदेश महासचिव*
भोजराम साहू
गायत्री मंडलोई
महेश्वर कोटपरिहा
*प्रदेश संयुक्त सचिव*
हरिशंकर पटेल
कमलेश कुमार भारती
*प्रदेश प्रवक्ता*
नरेंद्र तिवारी
केशव पटेल
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
रोहित कुमार पटेल, अमर दास बंजारे, रामसेवक पैकरा, राजेंद्र कुमार साहू, जगदीश साहू, दिनेश कुमार लहरें, देवेंद्र वर्मा, राजीव सोनी, प्रमोद कुंभकार, दिनेश निर्मलकर, संतोष जैन, मनोज यादव, अभिषेक तिवारी, सुषमा प्रजापति, नारद सहारे, मुकेश दिवाकर, शंभूराम साहू, चंद्रशेखर सारथी, अरविंद पांडे, देवीदयाल साहू, फूलदेव गुप्ता, हीरालाल विश्वकर्मा, ज्वाला बंजारे, महेश शर्मा, बिमला लकड़ा, मंजू शर्मा, नंदकुमार पटेल, रूलिका लकड़ा, नूरजहां खान, रूपेंद्र कुमार साहू, कोमल सिंह गुरु, तिलक खांडे, कुलदीप सिन्हा, कौशल्या कोले, शशिमा कुर्रे, विनोद सिंह राजपूत, मनीषा मिंज, कुलेश्वरी साहू, कैलाशचंद्र ठाकुर….
*छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ*
पंजीयन क्रमांक 122202595034

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version