धान खरीदी के दौरान हड़ताल करने वाले सहकारी कर्मचारी होंगे बर्खास्त, सरकार ने ESMA लागू किया
रायपुर/अंबिकापुर: प्रदेशभर में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं का असर दिख रहा है और राजधानी रायपुर में भी सुबह और रात के समय ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अंबिकापुर में पिछले 3 साल में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति बनने के आसार हैं।
पुलिस स्टेशन में विस्फोट, 6 की मौत, 27 घायल
शीतलहर से प्रभावित संभावित इलाके: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर के कुछ पॉकेट क्षेत्रों में शीतलहर की संभावना जताई गई है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इस दौरान कहीं भी बारिश की गतिविधि नहीं हुई।
बिहार से कोरबा आया प्रेमिका से मिलने, होटल से पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार

