LPG Connection Transfer Rules: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। गैस कंपनियों ने कुछ परिस्थितियों में एलपीजी कनेक्शन को परिवार के किसी सदस्य के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया आसान कर दी है। खासतौर पर ऐसे उपभोक्ता जिनके नाम कनेक्शन है, लेकिन KYC पूरी नहीं होने के कारण कनेक्शन उनके नाम पर नियमित रूप से दर्ज नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत इसे परिवार के सदस्य के नाम ट्रांसफर करा सकते हैं।

LPG कनेक्शन ट्रांसफर के लिए क्या है जरूरी?

कनेक्शन जिस परिवार के सदस्य के नाम ट्रांसफर किया जाना है, उसके नाम पर किसी भी तेल कंपनी का पहले से एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए। इसके लिए आवेदक को KYC, पहचान प्रमाण, निवास प्रमाण और Subscription Voucher (SV) के साथ आवेदन करना होगा।

अगर उपभोक्ता के पास SV उपलब्ध नहीं है तो उसे शपथ पत्र देना पड़ सकता है। सीधे पारिवारिक रिश्ते के मामलों में पुरानी प्रतिभूति राशि को मान्य रखा जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि कनेक्शन पहले से किसी मल्टीपल कनेक्शन की सूची में तो शामिल नहीं है।

जरूरत पड़ने पर देना होगा मृत्यु प्रमाण पत्र

कुछ मामलों में कनेक्शन के मूल धारक की मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र भी मांगा जा सकता है। वितरक दस्तावेजों की जांच के बाद कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन संबंधित तेल कंपनी के रिकॉर्ड में अपलोड करेगा।

गैस एजेंसी संचालक के मुताबिक, कई लोगों ने अपने कामगारों या परिचितों के नाम एलपीजी कनेक्शन करा रखे हैं। ऐसे कनेक्शन को जरूरतमंद लोगों के उपयोग में लाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत ट्रांसफर कराया जा सकता है।

LPG Connection Donate करने की प्रक्रिया भी आसान

कनेक्शन का मूल स्वामी घोषणा पत्र के साथ जरूरतमंद व्यक्ति के नाम आवेदन करा सकता है। इसके लिए नए आवेदक का पहचान और निवास प्रमाण देना होगा। संबंधित दस्तावेज गैस वितरक के पास जमा करने होंगे। कनेक्शन से जुड़ी प्रतिभूति राशि मौजूदा दरों के अनुसार मान्य होगी।

जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह के अनुसार, उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गैस कंपनियों ने यह व्यवस्था की है। नए घरेलू गैस कनेक्शन पर रोक जारी होने के बीच यह प्रक्रिया जरूरतमंद परिवारों के लिए उपयोगी हो सकती है।

10 किलो का FTL LPG Cylinder भी उपलब्ध

तेल कंपनियों ने 10 किलो क्षमता वाला FTL (Free Trade LPG) सिलिंडर भी पेश किया है। दी गई जानकारी के अनुसार इसकी कीमत 1,612 रुपये बताई गई है। खाली सिलिंडर और गैस की कीमत मिलाकर खरीदार को करीब 4,798 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।

हालांकि, छोटे कारोबारियों और पटरी पर चाय बेचने वालों के लिए LPG की लागत बढ़ने की बात कही जा रही है। ऐसे उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत के अनुसार उपलब्ध LPG विकल्पों और उनकी मौजूदा कीमतों की जानकारी स्थानीय वितरक से लेनी चाहिए।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version