बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य की न्यायिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए लोक सेवा आयोग (PSC) से चयनित 56 नए सिविल जजों की पदस्थापना और 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादला व पोस्टिंग आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी अधिसूचना के तहत हायर और लोअर ज्यूडिशियल सर्विस के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

29 अगस्त तक पदभार ग्रहण करने के निर्देश राज्य शासन द्वारा प्रोबेशन पर नियुक्त सभी 56 नव-नियुक्त सिविल जजों (जूनियर डिवीजन) को उनकी पहली पदस्थापना दे दी गई है। इन सभी अधिकारियों को 29 अगस्त तक संबंधित पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य किया गया है।

हायर ज्यूडिशियल सर्विस में हुए प्रमुख फेरबदल हायर ज्यूडिशियल सर्विस के तहत 5 जजों के तबादले किए गए हैं:

  • हरीश कुमार अवस्थी: दंतेवाड़ा परिवार न्यायालय से प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर।

  • ममता पटेल: अंबिकापुर से द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर।

  • ज्योति अग्रवाल: पेंड्रारोड से न्यायाधीश, राजनांदगांव।

  • नीरज शर्मा: प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर से विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट विशेष अदालत), रायपुर।

  • अंबिकापुर न्यायालय: कमलेश जगदल्ला को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और स्मिता रत्नावत को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) नियुक्त किया गया है।

  • इसके अलावा नमिता मिंज भास्कर (धमतरी) और न सिंह साहू (राजनांदगांव से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश FTC, दंतेवाड़ा) की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।

सिविल जज संवर्ग में नई नियुक्तियां सिविल जज सीनियर डिवीजन में सतीश कुमार खाखा को प्रतापपुर से सीजेएम (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) एवं प्रथम सिविल जज सीनियर डिवीजन मुंगेली बनाया गया है।

  • भगवान दास पनिका को प्रतापपुर, श्वेता पटेल को छुईखदान, ईशान व्यास को दुर्ग और नीलेश जगदल्ला को राजनांदगांव पदस्थ किया गया है।

  • दुर्ग के द्वितीय अतिरिक्त जज रवि कुमार कश्यप को प्रतिनियुक्ति पर हाईकोर्ट में ओएसडी (OSD) नियुक्त किया गया है।

  • इसके साथ ही सिविल जज जूनियर डिवीजन संवर्ग के 7 अन्य जजों के भी तबादले किए गए हैं।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version