भारत में वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए Maruti Suzuki ने सोमवार को देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार वैगन-आर बायोफ्लेक्स लॉन्च कर दी। यह कार E85 फ्यूल पर चलेगी, जिसमें 85 प्रतिशत एथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल का मिश्रण होता है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.24 लाख रुपये तय की है। यह मॉडल दो वैरिएंट में उपलब्ध होगा।

नई वैगन-आर बायोफ्लेक्स की कीमत स्टैंडर्ड वैगन-आर के मुकाबले करीब 86 हजार रुपये अधिक है। वहीं, कमर्शियल सेगमेंट में उपलब्ध वैगन-आर टूर H3 की तुलना में इसकी कीमत 1.35 लाख से 2.25 लाख रुपये तक ज्यादा है। टूर H3 की कीमत 4.99 लाख से 5.89 लाख रुपये के बीच है।

फिलहाल कंपनी इस फ्लेक्स-फ्यूल कार की बिक्री केवल टैक्सी ऑपरेटरों और फ्लीट मालिकों जैसे कमर्शियल ग्राहकों के लिए करेगी। माना जा रहा है कि यह पहल एथेनॉल आधारित ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने और पेट्रोल पर निर्भरता कम करने में मददगार साबित होगी।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version