बेमेतरा, 26 जून।
जिला शिक्षा कार्यालय में सर्व शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधियों ने जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन के साथ सकारात्मक समन्वय और पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षक हितों की सुरक्षा और सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित होने पर शिक्षा की गुणवत्ता में और अधिक सुधार संभव होगा।
नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने शिक्षकों से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन और शिक्षकों के बीच नियमित संवाद एवं समन्वय के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने शिक्षक हितों एवं विद्यार्थियों के हित से जुड़े विषयों पर नियमानुसार संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद यासीर इरफ़ान जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ चतवारे जिला उपाध्यक्ष पूर्णेंद्र तिवारी, जिला सचिव लक्ष्मीनारायण साहू, जिला सहसचिव आशीष परगनीहा जिला मीडिया प्रभारी नुतेश्वर चंद्राकर, कोषाध्यक्ष विजय सप्रे,जिला मंत्री और बेरला ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. दीपक साहू,बेमेतरा ब्लॉक अध्यक्ष ऋषि साहू,ब्लॉक सहसचिव खेलन निषाद,नवागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष गणेश वर्मा चेतन साहू,कमलेश नेताम,करण पटेल एवं बल्लभ सोनी सहित सर्व शिक्षक संघ के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

