बजट 25 कर्मचारियों के लिए राहत और खुशी का पिटारा : इनकम टैक्स में मिले राहत से बचत करने की क्षमता में वृद्धि होगी-शिक्षक फेडरेशन
Faizan Ashraf
Updated At: 03 Feb 2025 at 07:58 PM
जशपुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी,जशपुर जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता एवं महामंत्री संजीव शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के बजट में नया आयकर स्लैब की घोषणा से कर्मचारी एवं उसके परिवार के लिये अच्छे दिन आ गया है। विगत वर्षों के तुलना में वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार द्वारा अब तक का सबसे बड़ा राहत है। साथ ही प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में ब्रॉडबैंड सुविधायुक्त करने की घोषणा से शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन होगा। पचास हजार स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब के स्थापना की घोषणा से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिलेगा। भारतीय भाषा पुस्तक योजना से विद्यालयों एवं महाविद्यालय शिक्षा का पाठ्यक्रम डिजिटल रूप में उपलब्ध होगा।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 से इनकम टैक्स का नया स्लैब प्रभावशील होगा। इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 87-A के अंतर्गत 12 लाख वार्षिक आय वाले वेतनभोगी कर्मचारी इनकम टैक्स देनदारी से मुक्त हो जायेंगे।साथ ही स्टैण्डर्ड डिडक्शन ₹ 75000 भी मिलेगा। कुल मिलाकर सालाना 12 लाख 75 हजार आय इनकम टैक्स मुक्त हो जायेगा।जोकि मोदी सरकार का सराहनीय निर्णय है।
उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 (पहले) एवं 2025-26 (अब) में इनकम टैक्स के गणना का तुलनात्मक अध्ययन कर बताया कि वार्षिक आय 2024-25 में
8 लाख पर आयकर ₹ 31200 देय है जोकि 2025-26 में शून्य होगा।
बचत ₹ 31200।
9 लाख पर ₹41600 देय है जोकि शून्य होगा।
बचत ₹41600।
10 लाख पर ₹ 52000 देय है जोकि शून्य होगा।
बचत ₹ 52000।
11 लाख पर ₹ 67600 देय है जोकि शून्य होगा।
बचत ₹ 67600।
12 लाख पर ₹ 83200 देय है जोकि शून्य होगा।
बचत ₹ 83200।
उपरोक्त गणना शून्य,इनकम टैक्स एक्ट 1961 का सेक्शन 87 A के आधार पर होगा।
13 लाख पर पहले ₹ 104000 अब ₹ 78000 होगा।
बचत ₹26000।
14 लाख पर पहले ₹124800
अब ₹ 93600 होगा।
बचत ₹31200।
15 लाख पर पहले ₹145600 जोकि अब ₹ 109200 होगा। बचत ₹36400।
16 लाख पर पहले ₹ 176800 जोकि अब ₹ 124800 होगा। बचत ₹52000।
17 लाख पर पहले ₹ 208000 जोकि अब ₹ 145600 होगा। बचत ₹62400।
18 लाख पर पहले ₹239200 जोकि अब ₹ 166400 होगा। बचत ₹ 72800।
19 लाख पर पहले ₹ 270400 जोकि अब 187200 होगा।बचत ₹83200।
20 लाख पर पहले ₹ 301600 जोकि अब ₹208000 होगा। बचत ₹ 93600 ।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के समस्त ब्लॉक, तहसील,नगर,जिला,संभाग तथा प्रान्त के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को कर्मचारी हितैषी निर्णय लेने के लिए आभार व्यक्त किया है।
Follow us on
Advertisement
जरूर पढ़ें
Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Weather: : इस साल फरवरी से ही कहर बरपाएगी गर्मी, सूखे का दिखेगा प्रकोप; बदलते मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के आवेदन सुधार का अंतिम अवसर, जानें अंतिम तारीख
TRAI के आदेश के बाद : जियो, एयरटेल और बीएसएनएल ने लॉन्च किए नए सस्ते प्लान, जानें डिटेल्स
मकर संक्रांति पर पहला अमृत स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
2025 में कब मनाई जाएगी ईद, मुहर्रम, रमजान? यहां देखें मुस्लिम त्योहारों की पूरी लिस्ट
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा सत्र 2025-26 हेतु 13 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
छत्तीसगढ़ के तीन संभागों में शीतलहर, जानें सभी जिलों में मौसम का हाल
India Post GDS Recruitment 2025: ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें आयुसीमा और योग्यता
प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा बदलाव, अब आसानी से मिलेगा लाभ; ऐसे करें आवेदन
Advertisement