*संवाददाता उमेश कुमार प्रजापति सरगुजा* बतौली राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर शुक्रवार शाम सेदम बाजारडांड के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया, लेकिन घायल पति ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए राहगीर की मदद से करीब 25 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया और रघुनाथपुर पुलिस चौकी के पास उसे रुकवाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

*पीछे से मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत*

जानकारी के अनुसार, बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी डूमरपारा निवासी सुखन एक्का (52 वर्ष) अपनी पत्नी रीता एक्का (48 वर्ष) के साथ शुक्रवार सुबह अपनी ससुराल सोनतरई देवरी गए थे। शाम को दोनों बाइक क्रमांक CG-15-DU-4819 से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेदम बाजारडांड स्थित एक होटल के समीप अंबिकापुर की ओर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक क्रमांक HR-55-AN-0067 ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि रीता एक्का के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति सुखन एक्का के कंधे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

*पत्नी का शव छोड़ न्याय के लिए दौड़ा पति*

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अपनी पत्नी का खून से लथपथ शव सामने होने के बावजूद घायल सुखन एक्का ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने पास के एक होटल में मौजूद राहगीर से मदद मांगी और उसकी बाइक पर सवार होकर फरार ट्रक का पीछा शुरू किया।

करीब 25 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद रघुनाथपुर पुलिस चौकी के पास पुलिस की सहायता से ट्रक को रुकवाया गया। इसके बाद ट्रक को वापस बतौली थाना लाया गया, जहां घायल सुखन एक्का की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

*इलाज के बाद दर्ज कराया मामला*

ट्रक पुलिस के कब्जे में आने के बाद सुखन एक्का ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली में अपना उपचार कराया। वहीं पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

*बतौली पुलिस कर रही है जांच*

बतौली पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। घायल पति की सूझबूझ और साहस के कारण दुर्घटना के बाद फरार होने का प्रयास कर रहे ट्रक चालक को पुलिस ने समय रहते पकड़ लिया।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version