विधानसभा के मानसून सत्र: नेता प्रतिपक्ष महंत ने साय सरकार के खिलाफ पेश किया आरोप पत्र, हसदेव और कानून व्यवस्था पर घेरा, सत्तापक्ष ने भी किया तीखा पलटवार

रायपुर, 17 जुलाई। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राठौर, प्रदेश सचिव राजू टंडन एवं प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र हरमुख ने आज विधानसभा में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव एवं उनके ओएसडी से मुलाकात कर प्रदेश के कार्यरत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के लिए विभागीय टीईटी आयोजित किए जाने की मांग का ज्ञापन सौंपा।

बिलासपुर में 20 साल बाद बाढ़ जैसे हालात, मूसलाधार बारिश से डूबा शहर, स्कूल बंद और ट्रेनें रद्द
मुलाकात के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से सबसे महत्वपूर्ण और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। विभाग ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “विभागीय टीईटी आयोजित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।” विभाग का कहना है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) केवल व्यापम के माध्यम से नियमानुसार आयोजित की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर वर्ष में तीन बार भी परीक्षा कराई जा सकती है, लेकिन कार्यरत शिक्षकों के लिए अलग से विभागीय टीईटी कराने पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है।

श्रावणी मेला 2026: रविवार और सोमवार को ‘शीघ्रदर्शनम’ कूपन पर पूरी तरह रोक, VIP व आउट ऑफ टर्न पूजा भी रहेगी बंद
फेडरेशन ने विभाग के इस रुख पर गहरी चिंता व्यक्त की है। प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राठौर ने कहा कि विभागीय टीईटी कार्यरत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का सबसे व्यावहारिक, न्यायसंगत और मानवीय समाधान है। वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षकों को पुनः सामान्य अभ्यर्थियों की तरह प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए विवश करना उनके साथ अन्याय है।

शासकीय सेवकों की मृत्यु के बाद लंबित विभागीय जाँच पर जीएडी ने जारी किए निर्देश, जानिए क्या होगा प्रक्रिया का स्वरूप
उन्होंने कहा कि जब स्वयं शिक्षा विभाग यह स्पष्ट कर चुका है कि विभागीय टीईटी आयोजित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है, तब यह स्पष्ट हो गया है कि यदि शिक्षक समाज अपनी मांग को लेकर संगठित और मुखर नहीं हुआ तो सेवा सुरक्षा का यह महत्वपूर्ण मुद्दा लंबे समय तक अधर में रह सकता है।

कलेक्टर अजीत वसंत का लुण्ड्रा पर सख्त एक्शन:- स्कूलों, अस्पतालों और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर बीईओ को नोटिस के निर्देश

रविन्द्र राठौर ने कहा कि फेडरेशन इस विषय को लेकर पीछे हटने वाला नहीं है। वे लगातार शिक्षा सचिव, लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक एवं शासन स्तर पर अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से मुलाकात कर अन्य राज्यों की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी कार्यरत शिक्षकों के लिए विभागीय टीईटी अथवा समकक्ष व्यवस्था लागू कराने का सतत प्रयास करेंगे।

आयुष्मान भारत वय वंदना योजना: सारंगढ़-बिलाईगढ़ 81.17% कवरेज के साथ छत्तीसगढ़ में अव्वल, राजनांदगांव और कोरिया भी टॉप-3 में शामिल; देखें सभी 33 जिलों की रिपोर्ट
उन्होंने प्रदेश के सभी प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल शिक्षकों से संगठनात्मक सीमाओं से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि यह केवल किसी एक संगठन की मांग नहीं, बल्कि पूरे शिक्षक समाज की सेवा सुरक्षा, सम्मान और भविष्य का प्रश्न है। यदि सरकार इस मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो प्रदेशभर के शिक्षकों को लोकतांत्रिक एवं व्यापक आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा।

सरगुजा संभाग में बड़ा एक्शन; बलरामपुर डीईओ ने लम्बे से संलग्न 177 शैक्षणिक-गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की ‘मूल पदस्थापना’ में ‘नॉन-सेटलमेंट’ वापसी, मूल संस्था में रिपोर्टिंग अनिवार्य, अब वहीं से होगी अटेंडेंस” अन्य जिले है पीछे
इस अवसर पर प्रदेश सचिव राजू टंडन, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र हरमुख, संगठन मंत्री हेम साहू, पीताम्बर बंजारे, मनोज साहू, दीपक साहू, रमेश कोठारी, पुष्पेंद्र बनाफर, युवराज बेलचंदन, ओमप्रकाश साहू, लोकेश धृतलहरे एवं पार्थ ध्रुव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यालयों में डटे गैर-शैक्षणिक स्टाफ की अब खैर नहीं,अब ऐप से दर्ज होगी उपस्थिति ‘ब्रेक इन सर्विस’ की चेतावनी के साथ जारी हुआ नया फरमान

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version