लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत विभिन्न विषयों के व्याख्याता पदों (LSL26) पर लिखित भर्ती परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर द्वारा आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।
- ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 29.09.2026 (मंगलवार)
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 26.10.2026 (सोमवार) सायं 5:00 बजे तक
- त्रुटि सुधार की तिथि: 27.10.2026 से 29.10.2026 सायं 5:00 बजे तक
- परीक्षा की संभावित तिथि: 29.11.2026 (रविवार)
- परीक्षा का समय: पूर्वाह्न 10:00 से 12:15 बजे तक
- प्रवेश पत्र जारी होने की संभावित तिथि: 23.11.2026 (सोमवार)
- परीक्षा केंद्र: 05 संभागीय मुख्यालयों में
किन विषयों के लिए निकली है भर्ती?
यह भर्ती परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषय के व्याख्याता के रिक्त पदों के लिए आयोजित की जा रही है।
महत्वपूर्ण नियम और शुल्क वापसी
आवेदन प्रक्रिया: परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा जिससे भुगतान किया गया था।
विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in पर जा सकते हैं।



