नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के परीक्षा चक्र के लिए आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में जेईई मेन, यूजीसी नेट, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा और सीयूईटी पीजी जैसी प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की प्रस्तावित तारीखें शामिल हैं। एनटीए के अनुसार, इसका उद्देश्य छात्रों और शिक्षण संस्थानों को समय रहते तैयारी और योजना बनाने की सुविधा देना है।
एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि ये तारीखें फिलहाल प्रस्तावित (Tentative) हैं और प्रशासनिक, कानूनी या लॉजिस्टिक कारणों से इनमें बदलाव संभव है।
NTA परीक्षा कैलेंडर (दिसंबर 2026 से मार्च 2027)
परीक्षा का नाम प्रस्तावित तिथि
राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC) 6 दिसंबर 2026
SWAYAM 8 से 12 दिसंबर 2026
राष्ट्रीय सैन्य स्कूल (RMS) 13 दिसंबर 2026
UGC NET (दिसंबर चक्र) 14 से 19 दिसंबर 2026 (20-21 दिसंबर बफर)
संयुक्त CSIR-UGC NET 20 से 21 दिसंबर 2026
आर्मी कैडेट्स कॉलेज (ACC) 4 जनवरी 2027
श्रेष्ठा (NETS) 10 जनवरी 2027
निफ्ट (NIFT) प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी 2027
JEE Main 2027 (सत्र-1) 22-24 और 28-30 जनवरी 2027 (31 जनवरी बफर)
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल परीक्षा (AISSEE) 31 जनवरी 2027
CMAT (प्रबंधन प्रवेश परीक्षा) 7 फरवरी 2027
NITTT (भाग-1) 26 और 27 फरवरी 2027
CUET PG 2027 1-5, 8, 12-20 और 24-25 मार्च 2027 (30-31 मार्च बफर)
NITTT (भाग-2) 5 और 7 मार्च 2027
महीनेवार प्रमुख परीक्षाओं का विवरण
  • दिसंबर 2026: कॉलेज व स्कूल स्तर की सैन्य प्रवेश परीक्षाओं के साथ उच्च शिक्षा की दो बड़ी परीक्षाएं होंगी। यूजीसी नेट 14 से 19 दिसंबर और सीएसआईआर-यूजीसी नेट 20-21 दिसंबर को आयोजित होगी।
  • जनवरी 2027: इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए जेईई मेन सत्र-1 की परीक्षा 22 से 24 और 28 से 30 जनवरी के बीच होगी। वहीं फैशन टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वालों के लिए NIFT की प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी को होगी। महीने के अंतिम दिन (31 जनवरी) सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा तय की गई है।
  • फरवरी 2027: मैनेजमेंट कोर्स में दाखिले के लिए कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 7 फरवरी को कराया जाएगा।
  • मार्च 2027: केंद्रीय व अन्य प्रमुख विश्वविद्यालयों के पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए CUET-PG परीक्षा 1 से 25 मार्च के बीच विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए 30 और 31 मार्च को बफर तारीखों के रूप में सुरक्षित रखा गया है।
Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version