जशपुर। देश के संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस नेता नीलेश सिंह राजन ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत की राजनीति में एक मजबूत, सच्चरित्र और संवेदनशील नेतृत्व का प्रतीक हैं।

नीलेश सिंह राजन ने कहा — “राहुल गांधी में देश को सुनने और समझने की अद्भुत क्षमता है। वे हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, आदिवासी, दलित और युवा वर्ग की आवाज को संसद में मजबूती से रखते आए हैं। उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और ‘न्याय’ की सोच ने साबित कर दिया है कि वे सत्ता के लिए नहीं, सेवा के लिए राजनीति करते हैं।”

उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को एकजुट रखने, लोकतंत्र की रक्षा करने और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में किए गए प्रयासों को भी याद किया।

नीलेश सिंह ने कहा कि – “राहुल गांधी में सत्य को बोलने का साहस है, अन्याय के विरुद्ध खड़े होने का संकल्प है और भारत को जोड़ने का दृष्टिकोण है। यही गुण उन्हें एक सच्चा जननेता बनाते हैं।”

अंत में उन्होंने प्रार्थना की कि राहुल गांधी दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और देश को एक मजबूत, समान और समावेशी भारत की दिशा में आगे ले जाएं।

 

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version