उत्तर प्रदेश के यशस्वी, लोकप्रिय एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस तथा विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की सभी इकाइयों में वृहद वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम समूह के प्रमोटर्स के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सुपीरियर ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, उदयपुर बेवरेजेस लिमिटेड, इंडो यूरोपियन बेवरेजेस लिमिटेड, सुपीरियर पॉलीमर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड एवं चंद्रिका पावर प्राइवेट लिमिटेड, सुपीरियर ट्रांसपोर्ट इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड सहित सभी इकाइयों में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी इकाइयों के निदेशकों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए बड़ी संख्या में पौधारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र निर्माण में उनके निरंतर योगदान के लिए मंगलकामनाएं भी व्यक्त की गईं।
सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स ने अपने संदेश में कहा की”वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला हैं। पर्यावरण संरक्षण आज सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य बन चुका है। यदि हम प्रकृति को संरक्षित रखेंगे, तभी भारत एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विश्वगुरु राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ सकेगा।

“उन्होंने आगे कहा की “माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का नेतृत्व सुशासन, विकास और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके जन्मदिवस पर हम उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हैं तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके समर्पण को नमन करते हैं।” डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुखमंत्री के लंबी उम्र की प्रार्थना किया और कहा की आज का वृक्षारोपण उनके मंशा स्वरुप आयोजित हुआ है। ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री आशीष शेट्टी ने सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रत्येक व्यक्ति का छोटा प्रयास भी भविष्य के लिए बड़ा योगदान सिद्ध होगा।
इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष – मानव संसाधन, कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं विधि ने कहा की “विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। सुपीरियर ग्रुप सदैव सतत विकास, हरित औद्योगिकीकरण और पर्यावरणीय संतुलन के प्रति प्रतिबद्ध रहा है। वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।” निदेशक नवनीत अग्रवाल,विकास मित्तल, मनीष अग्रवाल, अनूप अग्रवाल,राजपाल चोकर, ने प्रमोटर्स के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाया, क्लस्टर एचआर, मनीष , प्लांट एचआर अतुल, तुषार, अभीतेश्वर, दिनेश मिश्र, मनी गुप्ता, प्रत्यूष इत्यादि ने कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम के अंत में गुणवत्ता एवं पर्यावरण विभाग के हेड संजय सेठ ने सभी कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प कराया। सीएफओ अंकुर बंसल ने सभी के प्रति आभार जताया। डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने बताया की समूह की सभी इकाइयों में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच आयोजित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version