रायपुर //-
शिक्षा जगत से अब एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। 15 जुलाई के फेडरेशन आंदोलन को “छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ” ने अपना खुला समर्थन दिया है।

प्रांताध्यक्ष जाकेश साहू, राजेंद्र लाड़ेकर, शिवकुमार साहू एवं कमलेश भारती ने बताया कि सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति, समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग को प्रथम सेवा गणना करते हुए क्रमोन्नति एवं पेंशन सहित समस्त लाभ दिया जाना चाहिए। शिक्षकों के लिए टेट (टीईटी) की अनिवार्यता न्याय के प्राकृतिक सिद्धांत के विपरीत है। 20 और 25 वर्ष की सफल सेवा उपरांत कौन कर्मचारी परीक्षा दिलाता है….?????

यह निर्णय सरकार के नीति निर्धारकों पर सवाल खड़ा करता है। उक्त निर्णय को सरकार तत्काल वापस ले। केंद्र सरकार इस मामले में कानून में आवश्यक संशोधन करें। वीएसके एप्प अव्यवहारिक है, इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। प्रदेश के अनेक स्कूल ऐसे हैं जहां पर किसी भी मोबाइल का टावर ही नहीं है। एप्प सही तरीके से काम ही नहीं कर रहा है।

छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा चुनाव 2023 में तत्कालीन भाजपा प्रदेश संगठन ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र को देश के प्रधानमंत्री माननीय श्रीमान नरेंद्र मोदी जी की गारंटी का नाम देते हुए राज्य के शिक्षक एवं कर्मचारियों से अनेक वादे किए थे। प्रदेश में बीजेपी की सरकार को आज ढाई साल पूरा हो गया है। उसके बाद भी शिक्षकों की किसी भी महत्वपूर्ण मांगों को पूरी नहीं की गई है। ऊपर से तरह-तरह के नए नए नियम कानून लगाया जा रहा हैं।

ऑनलाइन कार्यों के अधिकता, मोबाइल में 26 से अधिक ऐप्स है, जिससे शिक्षक प्रताड़ित हो रहे हैं। यह बात उल्लेखनीय की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने आगामी 15 जुलाई को राज्य की राजधानी रायपुर में एक दिवसीय आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। उक्त धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन को छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ ने अपना समर्थन देते हुए प्रदेश के समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग से इस आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन में सत प्रतिशत शामिल होने की अपील की है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार साहू, प्रदेश सचिव राजेंद्र लाडेकर, प्रदेश महासचिव भोजराम साहू, गायत्री मंडलोई, महेश्वर कोटपरिहा, प्रदेश संयुक्त सचिव हरिशंकर पटेल, कमलेश कुमार भारती, प्रदेश प्रवक्ता, नरेंद्र तिवारी, केशव पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित कुमार पटेल, अमर दास बंजारे, रामसेवक पैकरा, राजेंद्र कुमार साहू, जगदीश साहू, दिनेश कुमार लहरें, देवेंद्र वर्मा, प्रमोद कुंभकार, दिनेश निर्मलकर, संतोष जैन, मनोज यादव, अभिषेक तिवारी सुषमा प्रजापति, नारद सहारे, मुकेश दिवाकर, शंभूराम साहू, चंद्रशेखर सारथी, अरविंद पांडे, देवीदयाल साहू, फूलदेव गुप्ता, हीरालाल विश्वकर्मा, ज्वाला बंजारे, महेश शर्मा, बिमला लकड़ा, मंजू शर्मा, नंदकुमार पटेल, रूलिका लकड़ा, नूरजहां खान, रूपेंद्र कुमार साहू, कोमल सिंह गुरु, तिलक खांडे, कुलदीप सिन्हा, शशिमा कुर्रे, विनोद सिंह राजपूत, मनीषा मिंज, कुलेश्वरी साहू, कैलाशचंद्र ठाकुर सहित समस्त प्रदेश पदाधिकारियों ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदेशभर के समस्त शिक्षकों को उक्त आंदोलन में भाग लेने की अपील की है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version