बालोद

रिहायशी क्षेत्र में घुसा तेंदुआ, पिल्ले को बनाया शिकार, पूरे इलाके में दहशत

वन परिक्षेत्र अंतर्गत सोनईडोंगरी गांव के एक निजी फार्म हाउस में तेंदुआ घुस गया जहां उसने एक पिल्ले को अपना शिकार बनाया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है और सभी वन विभाग से मदद की गुहार लगा रहे हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसके बाद से वन विभाग भी लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है।

आसपास के लोगों और वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वहां पर एक निजी फार्म हाउस में तेंदुआ घुसा हुआ था। जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है और उसने कुत्ते को अपना शिकार भी बनाया है जिसके बाद फार्म हाउस के संचालक ने इसकी सूचना वन विभाग को दी जिसके बाद से वन विभाग भी अलर्ट मोड पर है और लोगों को अलर्ट कर रहा है। गुरुर क्षेत्र घने वन से भी घिरा हुआ है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कैसे तेंदुआ पहुंचा और उसने कुत्ते के छोटे बच्चे को शिकार बनाया और अपने साथ ले गया। ऐसा लग रहा था मानो कि यह क्षेत्र तेंदुए का जाना पहचाना क्षेत्र है। आसपास के लोगों के लिए इंसानों के साथ साथ जानवरों की सुरक्षा भी बड़ी चुनौती है क्योंकि पालतू जानवरों को लोग अक्सर घरों के बाहर बांधकर रखते हैं ऐसे में तेंदुआ जानवरों को अपना शिकार ना बनाए यह चुनौती है।

Ranchi One Way (1)
Raipur 10- (2)
previous arrow
next arrow

बालोद जिला बीते दो वर्षों से जानवरों का डेरा बना हुआ है। पहले बाघ ने यहां पर डेरा बनाया हुआ था जो वन विभाग के लिए सर दर्द बना हुआ था। जैसे तैसे उसने बालोद जिले से विदाई ली तो उसके बाद से यहां पर चंदा हांथी के दल ने एक साल तक डेरा डाला। अब तक लगभग 5 लोगों की मृत्यु हाथियों के कुचलने से हो चुकी है। अब तेंदुए ने लोगों के कान खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page