**महासमुंद।** जिले की पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। महासमुंद पुलिस ने एनएच-53 पर चेकिंग के दौरान ओडिशा से उत्तर प्रदेश की ओर तस्करी कर ले जाए जा रहे 51 किलोग्राम गांजे के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत 25 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस को देखकर भागने की कोशिश, एक आरोपी फरार
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुखबिर से सूचना मिली कि एक मारुति सुजुकी कार (HR 55AL 8890) में ओडिशा की तरफ से अवैध गांजा छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने रेहटीखोल के पास नाकाबंदी कर दी।
जैसे ही संदिग्ध कार वहाँ पहुँची, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही कार में सवार एक व्यक्ति वाहन से उतरकर जंगल की ओर भाग निकला, जिसकी तलाश की जा रही है। मौके से पुलिस ने कार चालक आलोक कुमार चौहान (32 वर्ष), निवासी नेगवा खिरिया, जिला मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह और उसका साथी संजीव कुमार (निवासी दिल्ली) यह खेप भुवनेश्वर (ओडिशा) से कानपुर (उत्तर प्रदेश) ले जा रहे थे। कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट से तीन प्लास्टिक की बोरियों में 51 किलो गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(सी) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गांजा, कार और एक मोबाइल फोन सहित कुल 30 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

इस साल अब तक करोड़ों की कार्रवाई
महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान का परिणाम आंकड़ों में भी दिख रहा है। जनवरी 2026 से अब तक जिले में 104 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें कुल 7242 किलो (लगभग 72 क्विंटल) गांजा जब्त किया गया है। इस दौरान पुलिस ने 254 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 192 आरोपी अन्य राज्यों के रहने वाले हैं। इस साल अब तक जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 36 करोड़ रुपये से अधिक है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version