विनोबा ऐप से मिल रहा नवाचारी शिक्षा को बढ़ावा
जशपुर।
जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने हेतु जिला कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में ओपन लिंक्स फाउंडेशन द्वारा विनोबा ऐप के माध्यम से नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सिन्हा के दिशा-निर्देश एवं यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी श्री विनोद कुमार गुप्ता के समन्वय से संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य एवं नवाचार के लिए अगस्त माह के पोस्ट ऑफ मंथ और ‘स्पर्धा विजेताओं के अंतर्गत चयनित शिक्षक और शिक्षिकाओं को जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार द्वारा प्रमाण पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने विभिन्न विकासखंडों से आए शिक्षकों से संवाद करते हुए उनके विद्यालयों की सफलता की कहानियों, नवाचारों एवं सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके अनुभवों को अन्य शिक्षकों के साथ साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के विकास में लेखन कार्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। जब विद्यार्थी अपने विचारों को स्वयं लिखने का प्रयास करता है, तो इससे उसकी सोचने, समझने और अपनी बात को अभिव्यक्त करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने विद्यालयों में विद्यार्थियों को नियमित रूप से अपने विचार लिखने के अवसर देने पर जोर दिया।
साथ ही उन्होंने Teaching Learning Material (TLM) के व्यवहारिक उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही, ताकि विद्यार्थी विषयों को गतिविधियों और वास्तविक अनुभवों के माध्यम से बेहतर ढंग से समझ सकें। उन्होंने कहा कि विद्यालय का वातावरण ऐसा होना चाहिए, जहां हर विद्यार्थी खुशी और उत्साह के साथ प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए तैयार रहे और उसे सीखने के लिए सकारात्मक एवं प्रेरणादायक माहौल मिले।
विनोबा के एसोसिएट प्रोग्राम मैनेजर श्री सोमनाथ साहू ने जानकारी दी कि यह ऐप जिले के शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नवाचारों को साझा करने, आपसी सीख को बढ़ावा देने तथा शैक्षणिक गतिविधियों के दस्तावेजीकरण हेतु विकसित किया गया है। जिले मे आयोजित होने वाले नन्हे सितारे कार्यक्रम के विषय मे जानकारी दिया ।
कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय विजेता शिक्षकों में प्राथमिक शाला साईंटाँगरटोली से श्रीमती रिचा गुप्ता, प्राथमिक शाला रायडीह से श्रीमती रीना कुजूर, प्राथमिक शाला डोंगादरहा से श्री महेंद्र सिंह बंजारा, प्राथमिक शाला जरिया से श्रीमती रजनी भिंजवार, प्राथमिक शाला गिधा से श्रीमती सविता देवी प्राथमिक शाला कन्या आश्रम कांसाबेल से श्रीमति सुमन रवानी और संकुल साईंटाँगरटोली के संकुल समन्वयक श्री संदीप कुमार जी को सम्मानित किया गया। यशस्वी जशपुर के श्री संजीव शर्मा, श्री अवनीश पांडे, प्रोजेक्ट ऑफिसर श्री आनंद कुमार टोप्पो, प्रोजेक्ट ऑफिसर श्री बिप्लब देवशर्मा के द्वारा सभी विजेता शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version