मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक किया जाएगा।
बिजली कटौती आम जनता के लिए सरर्दद बन गयी है – कांग्रेस
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट eklavya.cg.nic.in पर जाकर प्राप्त किया जा सकता है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा 10 मई की सुबह 9:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय सीमा से पहले अपना एडमिट कार्ड सुरक्षित कर लें।
सावधान! अगर आपके फोन में भी बजा है ये सायरन, तो घबराएं नहीं… इसके पीछे छिपी है एक बड़ी वजह
प्रशासन ने छात्रों की सुविधा का ध्यान रखते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी विद्यार्थी को ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में तकनीकी समस्या आती है, तो वे अपने जिले के सहायक आयुक्त या आदिवासी विकास कार्यालय से संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यह परीक्षा राज्य के मेधावी छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर है, क्योंकि इसके माध्यम से चयनित होने वाले विद्यार्थियों को प्रयास आवासीय विद्यालयों में उच्च स्तरीय शिक्षा और भविष्य संवारने के लिए बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। जिले स्तर पर भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा का सफल संचालन सुनिश्चित करें ताकि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभावन बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का उचित मंच मिल सके।



